फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration in Municipal Corporation regarding wate

Aligarh News: पानी को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन, अवर अभियंता को सौंपी चूड़ियां

Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
सार

अलीगढ़ की संजय गांधी कॉलोनी में जल संकट को लेकर महिलाओं ने वार्ड नंबर 57 के पार्षद का घेराव किया। नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां महिलाओं ने जलकल विभाग के अवर अभियंता को चूड़ियां सौंपीं।

विज्ञापन
Demonstration in Municipal Corporation regarding wate
नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान एई लक्ष्मण सिंह को चूड़ियां देती कोमल शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

वार्ड नंबर 57 संजय गांधी कॉलोनी में पिछले 20 दिनों से पानी की किल्लत चल रही है। इसे लेकर 12 जून को स्थानीय महिलाओं ने पार्षद का घेराव किया। बाल्टी-बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान न होने पर लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। वहां भी करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। ज्ञापन से पूर्व जलकल विभाग के अवर अभियंता को चूड़ियां सौंपीं। महिलाओं का कहना था कि अगर समस्या का 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगी।

विज्ञापन


12 जून को वार्ड 57 के संजय गांधी कॉलोनी, शांति नगर, रावण टीला के लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर पार्षद सुभाषचंद्र शर्मा का घेराव किया। महिलाएं बाल्टी और बर्तन लेकर सड़क पर उतर आईं और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। समस्या का समाधान न होने पर लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साई महिलाओं ने जेई लक्ष्मण सिंह को चूड़ियां सौंप दीं। इस दौरान महाप्रबंधक जल मो. अनवर ख्वाजा को ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना था कि इलाके में 20 दिन से पानी की समस्या है। पांच दिन से जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


पिछले 20 दिनों में करीब पांच मोटर खराब हो गई हैं। कबाड़ मोटर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही हैं। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।-सुभाष चंद्र शर्मा, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से इलाके में पानी की किल्लत है। कभी रात में 2 बजे सप्लाई चालू हो जाती है। कभी पानी आता ही नहीं है। कोई सुनवाई नहीं है।-कोमल शर्मा
इलाके में पांच दिन से जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित है। महिलाएं परेशान हैं। घरों में पीने के लिए पानी नहीं है। इसे लेकर प्रदर्शन किया गया था।-मीनू भारद्वाज
नगर निगम के अधिकारियों को महिलाओं ने चूड़ियां सौंपी हैं, क्योंकि अब उनसे जनता की परेशानी तो दूर हो नहीं पा रही। जनता आंदोलन करेगी।-रेनू
अगर 24 घंटे के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग अधिकारियों का घेराव करेंगे। सड़क पर उतरकर जाम लगाएंगे।-सर्वेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed