फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration against the ban on the organization of the AMU in Zakir Naik

जाकिर नाईक के संगठन पर बैन के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन

Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the ban on the organization of the AMU in Zakir Naik
protest march - फोटो : Amar Ujala
इस्लामिक धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च आर्गेनाइजेशन (आईआरओ) पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद विरोध मार्च निकाला। प्रतिबंध को हटाने की मांग करते हुए जाकिर नाईक के समर्थन में  नारे लगाए। 
विज्ञापन


छात्रों ने प्रतिबंध को गैर कानूनी करार देते हुए यूनिवर्सिटी की मसजिद से विरोध मार्च की शुरुआत की। इसके बाद मार्च सर सैयद हाल नार्थ, स्टाफ क्लब, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस होकर बाब-ए-सैयद तक पहुंचा। यहां पर एक सभा में तब्दील हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जाकिर नाईक एक विश्व विख्यात धर्मगुरु हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार मुस्लिम संस्थानों और मुस्लिम शख्सियतों के खिलाफ चुन-चुन कर कार्रवाई कर रही है। उन्हें निशाना बना रही है। वक्ताओं ने संचार माध्यमों को भी मुस्लिम विषयों से संबंधित खबरों पर सतर्क और सावधान रहने की जरूरत बतायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यह देखा गया है कि बिना पूरी तरह तथ्यों की पड़ताल किए संचार माध्यम मुसलिमों संस्थाओं से जुड़ी खबरों को विकृत रूप से प्रस्तुत करते हैं। जिससे लोगों के मन में गलत छवि बनती है। 
इस दौरान सर्वसम्मति से मांग की गई कि आईआरओ पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया जाए और केंद्र सरकार अपने फैसले पर  पुनर्विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed