{"_id":"5a3ec4e64f1c1baa268b5924","slug":"demolition-attempt-in-two-theaters-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिनेमाघरों में तोड़फोड़ का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सिनेमाघरों में तोड़फोड़ का प्रयास, हंगामा
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
वाड्रा सिनेमा में टाइगर जिंदा है फिल्म के विरोध में हंगामा करते वाल्मीकि समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा दिए गए इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के खिलाफ शनिवार को वाल्मीकि समाज सड़क पर उतर आया। गुस्साए लोगों ने सलमान व शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंका और शहर के कई सिनेमाघरों के बाहर जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने सिनेमाघरों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। एक सिनेमाघर के बाहर कूड़े से भरी ट्राली फेंक दी। इन सिनेमाघरों में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’, चल रही है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियोें ने सीएम को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग श्री वाल्मीकि सेना व महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के बैनर तले सड़क पर उतर आए। यह लोग सबसे पहले यहां मोहल्ला शीशियापाड़ा में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए रेलवे रोड पर अप्सरा टॉकिज पर पहुंच गए। आक्रोशित लोग जमकर नारेबाजी कर रहे थे। टॉकिज पर पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने वहां फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और जमकर नारेबाजी की। इस सिनेमाघर में सलमान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’, लगी है। कुछ लोगों ने टॉकिज के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सिनेमाघर का गेट पहले से ही अंदर से बंद था। इस दौरान सिनेमाघर के बाहर इन लोगों ने सलमान और शिल्पा शेट्टी का पुतला फूंक दिया। प्रदर्शनकारी अपने साथ कूड़े से भरी टैक्ट्रर-ट्राली भी लाए थे। कुछ समय के लिए वहां जाम लग गया। मौके पर कई थानों की पुलिस के अलावा आरएएफ की टुकड़ी भी पहुंच गई। प्रदर्शनकारी वहां से जुलूस निकालते हुए उदय सिंह जैन रोड स्थित वाड्रा सिनेमाघर पहुंच गए। वहां भी यह फिल्म लगी है। आक्रोशित लोगों ने जाते ही वहां कूड़े से भरी ट्राली सिनेमाघर के बाहर पलट दी। हाथों में डंडे लिए कुछ युवक सिनेमाघर परिसर में घुस गए और वहां भी गंदगी उड़ेल दी। इन लोगों ने वहां भी पोस्टर फाड़ दिए और तोड़फोड़ का प्रयास किया। इन प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस व आरएएफ चल ही रही थी। पुलिस ने गुस्साए युवकों को सिनेमाघर परिसर से जैसे-तैसे बाहर निकाला। वहां से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी बाहर चले गए। प्रदर्शनकारियोें ने चेतावनी भी दी कि वह इस फिल्म को अलीगढ़ के किसी सिनेमाघर में नहीं चलने देंगे। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क पर डाले गए कूड़े के ढेर को वहां से हटाया गया।
सलमान खान की रिलीज फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’, को प्रदेश में प्रतिबंधित करने, सलमान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जैसी मांगें की गई हैं। यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में श्री वाल्मीकि सेना के प्रदेशाध्यक्ष आनंद शास्त्री, प्रदीप भंडारी, प्रशांत वाल्मीकि, बबलू कमल, बिल्लू चौहान, नितिन चौहान, अश्वनी चौटेल, संदेश राज, सतीश डागौर, नवीन वाल्मीकि, सुनील टुंडा, विमल प्रेम, तरुण चौहान, बाबा मुंशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं, वाल्मीकि सद्भावना समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज फूल सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। इसमें सलमान व शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में विष्णु खरे, अभय कुमार बंटी, सुधीर वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, संजय गौरी, मौनू चेतन, विष्णु आदि मौजूद थे।