{"_id":"5e0f7cfe8ebc3e87d53c48bb","slug":"demand-for-removal-of-amu-vice-chancellor-aligarh-news-ali223087612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कुलपति को पद से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू कुलपति को पद से हटाने की मांग
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर को हुए बवाल के बाद इंतजामिया के खिलाफ विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं। एएमयू पूर्व छात्र संगठन (एएमयू ओल्ड ब्वायज) के आजीवन सदस्य मुजाहिद किदवई ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर उनके पद से हटाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध किया गया है। कहा गया है कि एएमयू में माहौल सामान्य रहे और सभी छात्र छात्राएं अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें, परीक्षा मे बैठें, इसके लिए जरूरी है कि पांच जनवरी से पहले एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए, क्योंकि वह विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था चलाने में असफल रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस को प्रवेश की अनुमति देकर निहत्थे छात्रों को पिटवाना उनकी असफलता का प्रमाण है।
इस अवसर पर सैयद नदीम अहमद, नईम अख्तर खां, शाहिद समी, सैयद माजिन हसन, डॉ. जुबेर, रफात खां, मो. सदरउद्दीन, साबिर अली खां, सिबगतउल्लाह खां, शाहिद अली खां, अब्दुल हक, ख्वाजा शम्स उज जमा आदि मौजूद थे।