{"_id":"61b653722c811823974306fd","slug":"demand-for-new-unit-in-satha-sugar-mill-city-office-news-ali280408782","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः साथा चीनी मिल की नई यूनिट की मांग हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः साथा चीनी मिल की नई यूनिट की मांग हुई तेज
विज्ञापन
साथा चीनी मिल पर विरोध प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर हो चुकी साथा चीनी मिल की नई यूनिट की मांग ने जोर पकड़ लिया है। साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा की बैठक में किसानों ने एलान किया कि शासन ने मिल की नई यूनिट के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि जारी करने की बात कही है। यदि बजट में धनराशि आवंटित नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया जाएगा।
मोर्चा के नेता स्वतंत्र हरियाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी किसानों ने चीनी मिल के चलने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि साथा चीनी मिल के समय से न चलने के लिए जिला प्रशासन एवं गन्ना विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है। प्रशासन रणनीति के तहत जानबूझ कर मिल संचालन में देर की जा रही है। जहरी सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक अनुपूरक बजट में चीनी मिल की घोषणा नही की तो अलीगढ़ में सातो विधानसभा सीटों पर किसान बीजेपी प्रत्याशी का विरोध करेंगे।
कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि किसानों को एक जोरदार आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा तभी चीनी मिल के लिए कुछ हो सकता है। रवेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान के सब्र का बांध टूट रहा है। रोबी ठाकुर ने कहा कि यदि चीनी मिल की घोषणा नहीं होती बहुत जल्द किसान अलीगढ़ शहर में आने वाले सभी रास्तों को ट्रैक्टर ट्रॉली से बंद करने के लिए मजबूर होगा। 19 दिसंबर को नुमाइश का उद्घाटन करने आ रहे गन्ना मंत्री सुरेश राना के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। इस अवसर पर कुसुम सिंह, अजीत सिंह, श्याम सिंह, बंटी ठाकुर, कौशल ठाकुर, प्रमोद कुमार, देवदत शर्मा, सुधीर कुमार, अरुण कुमार शर्मा, मनवीर सिंह, नवीन शर्मा, अनिल शर्मा, सोनू कुमार, योगेश कुमार चौहान, विकास लोधी उपस्थित रहे।