{"_id":"69ef3450fbb39cb139057009","slug":"demand-for-holding-panchayat-elections-on-time-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election: समय पर पंचायत चुनाव कराने की उठी मांग, वरना बढ़ाया जाए प्रधानों का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election: समय पर पंचायत चुनाव कराने की उठी मांग, वरना बढ़ाया जाए प्रधानों का कार्यकाल
Mon, 27 Apr 2026 03:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:33 PM IST
सार
वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। प्रधानों का कहना है कि वे जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों से भली-भांति परिचित हैं। या तो समय से पंचायत चुनाव समय से कराएं या प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाएं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय प्रधान संगठन पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन अलीगढ़ जिलाधिकारी को सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव समय पर संपन्न कराए जाएं, और यदि किसी कारणवश इसमें देरी होती है, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल विस्तारित किया जाए।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। प्रधानों का कहना है कि वे जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं और अपने क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों से भली-भांति परिचित हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि चुनाव निर्धारित समय पर न होकर लगभग एक वर्ष की देरी से हो सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशासक की जगह प्रधानों पर भरोसा जताने की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत रखने के लिए चुनाव समय पर होना अनिवार्य है। यदि चुनाव टलते हैं, तो गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रधानों के कार्यकाल को तब तक बढ़ाया जाए जब तक नई पंचायत का गठन नहीं हो जाता।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय दिवाकर एडवोकेट और जिला अध्यक्ष पवन चौधरी सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं। साथ ही इन्द्रप्रताप सिंह, अजीत प्रधान, दिनेश प्रधान, प्रमोद कुमार, सुन्दर सिंह, गीता देवी और ममता देवी समेत कई अन्य प्रधान व प्रतिनिधि शामिल थे।