फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demand for construction of concrete Ganga Ghat at Sankara

Aligarh News: सांकरा पर पक्के गंगा घाट निर्माण की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 May 2023 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 08 May 2023 01:49 AM IST
सार

सांकरा जिले का इकलौता गंगा घाट है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इसे अभी तक पक्का नहीं कराया गया है। यहां त्योहार-पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं और स्नान के दौरान कई लोग गंगा में डूब जाते हैं।

विज्ञापन
Demand for construction of concrete Ganga Ghat at Sankara
सांकरा गंगा घाट पर पक्के घाट के निर्माण की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांकरा में गंगा नदी के तट पर पक्के गंगा घाट निर्माण की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि प्रतिवर्ष सांकरा घाट पर श्रद्धालुओं के गंगा में डूबने की घटनाएं होती हैं, उसके बाद भी शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। महिलाओं का कहना है कि गंगा स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए भी घाट पर स्थान नहीं है।

विज्ञापन


सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास सेवा समिति के संस्थापक व अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि सांकरा जिले का इकलौता गंगा घाट है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इसे अभी तक पक्का नहीं कराया गया है। यहां त्योहार-पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं और स्नान के दौरान कई लोग गंगा में डूब जाते हैं। इन घटनाओं के बाद भी शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। विनय यादव ने कहा कि ऋषिकेश-हरिद्वार की तरह सांकरा पर पक्का गंगा घाट बनवाने वाले अब नजर नही आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्नेहलता यादव ने कहा, घाट पर स्नान के बाद महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने की भी जगह नहीं है। महिला श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रविवार को महिलाओं ने सांकरा पर पक्का गंगा घाट बनवाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान केसी यादव, शोमेश यादव प्रधान, राजेश यादव, पवन यादव, लकी, कल्पना, शशि कुमारी, संजू कुमारी, रंजना कुमारी, शिवानी,सपना, सन्ध्या, प्रीति, सुमन, संगीता, ऊषा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed