{"_id":"358ffeb92119445ac6836ebb7e45dc73","slug":"delete-the-tax-may-be-slightly-cheaper-lentils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स हटाएं तो थोड़ी सस्ती हो सकती है दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स हटाएं तो थोड़ी सस्ती हो सकती है दाल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमां छूती अरहर की दाल की कीमतों में वैट व मंडी शुल्क भी आग लगा रहा है। हाथरस की दाल मिलों में अरहर की अच्छी क्वालिटी की दाल की कीमत 1600 रुपये क्विंटल है। एक फीसदी का वैट यानी 160 रुपये, 2.50 फीसदी मंडी शुल्क 560 रुपये, 75 रुपये क्विंटल का भाड़ा। तीनों मिला कर 795 रुपये कुंतल के खर्च में हाथरस से अलीगढ़ पहुंचती है एक क्विंटल अरहर की दाल।
हाथरस के थोक कारोबारी प्रदीप गोयल बताते हैं कि इस तरह से अलीगढ़ आने पर इसकी कीमत 16,795 रुपये क्विंटल हो जाती है। यदि व्यापारी फुटकर में दाल बेचते हैं तो उन्हें एक क्विंटल में लगभग पौन किलो का घाटा होता है। इसको मिला कर कीमत 16,935 तक पहुंच जाती है।
अब इस पर औसतन 8 रुपये किलो का मुनाफा जोड़ दें तो ये 17,735 रुपये क्विंटल तक पहुंच जाता है इसका दाम। इसी वजह से दाल 177 से 180 रुपये किलो के भाव में मिल रही है। अगर राज्य सरकार दाल की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने के लिए कुछ दिनों के लिए वैट और मंडी शुल्क ही हटा दे तो 720 रुपये क्विंटल तक दाम कम हो जाएंगे, जिससे फुटकर में ग्राहकों को 7.20 रुपये प्रति किलो की बड़ी राहत मिल सकती है और दाम कम हो सकते हैं।