फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defense Minister and CM for Defense Corridor Meeting in Aligarh today

डिफेंस कॉरीडोर की बैठक के लिए रक्षामंत्री व सीएम आज अलीगढ़ में 

Sat, 11 Aug 2018 01:30 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 11 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister and CM for Defense Corridor Meeting in Aligarh today
डिफेंस कॉरीडोर की बैठक के लिए रक्षामंत्री व सीएम आज अलीगढ़ में  - फोटो : Dig Vishal
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा राज्य मंत्री सुभाष रामाराव भामरे शनिवार को अलीगढ़ आएंगे। तीनों दिग्गज नेता अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर की महत्वाकांक्षी बैठक को संबोधित करेंगे। अलीगढ़ दिल्ली जीटी रोड पर स्थित रॉयल रेजीडेंसी में यह कार्यक्रम सुबह पौने ग्यारह बजे शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


बीती फरवरी में लखनऊ में यूपी इंवेस्टर्स सम्मिट 2018 का आयोजन हुआ था, जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये के डिफेंस इंडस्ट्रियल कोरिडोर की घोषणा हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के छह जिले लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, चित्रकूट और अलीगढ़ शामिल हैं। अलीगढ़ में इस कोरिडोर के संबंध में पहली बैठक शनिवार 11 अगस्त को हो रही है।
विज्ञापन


झांसी, आगरा एवं कानपुर के बाद अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर के कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में देश की नवरत्न कंपनियों के अलावा प्रमुख कंपनियां, रक्षा उत्पाद का निर्माण करने वाली कंपनियां, आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की इकाइयां अपने अपने उत्पादों के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जल, थल और वायु सेना के कुछ सामान डिस्प्ले होंगे। बैठक में मंडलायुक्त एवं डीआईजी से लेकर कई जिले के आला अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्रालय की टीम भी रॉयल रेजीडेंसी में पहुंच गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव सुबह आठ बजे यहां पहुंच जाएंगे और सभी वीवीआईपी को रवाना करने के बाद यहां से जाएंगे।


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. ओएफबी, एचएएल, बीडीएल, डीएफबी, डीआरडीओ आदि के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। होटल परिसर में ही 15 स्टॉल बनाए गए हैं, जिसमें रक्षा उत्पादों को तस्वीर आदि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। एक स्टॉल अलीगढ़ का भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed