फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defense corridor expected to change fate of Aligarh

डिफेंस कॉरिडोर से अलीगढ़ की तकदीर बदलने की उम्मीद

Tue, 18 Aug 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Defense corridor expected to change fate of Aligarh
धनजीत वाड्रा। - फोटो : CITY OFFICE
दीपावली तक डिफेंस कॉरिडोर का सपना साकार होने की उम्मीद है। मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के अंडला दौरे और उत्साहजनक संकेत मिलने के बाद कोरोना काल में उद्यमियों के चेहरे उम्मीद से खिल गए हैं। उनका कहना है कि दो साल के परिश्रम के बाद उनका सपना साकार होने जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर से अलीगढ़ की तकदीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के लिए 2018 से प्रयास चल रहा है। सांसद सतीश कुमार गौतम और उद्यमियों का प्रयास अब रंग लाता दिख रहा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंडला दौरे के दौरान अवनीश अवस्थी ने सांसद, उद्यमी से लेकर जिला प्रशासन के कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की। फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैनुफ्रैक्चर्स के मोहित गुप्ता कहते हैं कि जुलाई 2018 में वे लोग सांसद सतीश गौतम के साथ तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले थे। अगस्त 2018 में तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि ने अलीगढ़ की धरती से डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सांसद बनने के बाद डिफेंस कॉरिडोर मेरा सबसे अच्छा कार्य है। यह अच्छा इसलिए है कि हमारे क्षेत्र के निर्धन परिवार के युवाओं को रोजी-रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश गौतम, सांसद
अलीगढ़ का सपना पूरा होने जा रहा है। दीपावली तक काम शुरू होने की उम्मीद है। अवनीश अवस्थी डायनेमिक व्यक्ति हैं। सांसद सतीश गौतम, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाने में विशेष योगदान है।

- धनजीत वाड्रा, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैनुफैक्चर्स
डिफेंस कॉरिडोर से अलीगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। उद्योग धंधे को गति मिलेगी और रोजी-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। अंडला ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों का विकास होगा।
- गौरव मित्तल, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

सतीश गौतम । सांसद

सतीश गौतम । सांसद- फोटो : CITY OFFICE

गौरव मित्तल।

गौरव मित्तल।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed