{"_id":"613e5ae08ebc3edacc1bc527","slug":"defence-corridor-city-office-news-ali2730135159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के भूमि आवंटन में अनियमितता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के भूमि आवंटन में अनियमितता का लगाया आरोप
जानकारी देते चेयरमैन चन्द्र शेखर शर्मा साथ में हरवचन सिंह, मुकुल शर्मा व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
अलीगढ़ तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के चेयरमैन चंद्रशेखर शर्मा ने डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमि आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। न तो विज्ञापन दिया गया, न ही नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई और न ही कोई खुला आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में चंद्रशेखर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मसले को उद्योग बंधु की बैठक में भी उठा चुके हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के फैसले से यहां के उद्यमियों का अपमान हुआ है। बंद कमरे में बैठकर फैसले लिए गए हैं। भूमि आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत प्रधानमंत्री को ट्वीट कर दी है। एसोसिएशन ने आवंटन रद्द कर नए सिरे से भूमि आवंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
तालानगरी के उद्यमी जगदीश प्रसाद शर्मा, अमर सिंह भगवासिया, हर वचन सिंह, मुकुल शर्मा आदि मौजूद थे। संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने कहा कि यूपीडा की वेबसाइट पर सारी प्रक्रिया उपलब्ध है। चंद्रशेखर शर्मा आवेदन करते और आवंटन न मिलता तो शिकायत करते। वर्तमान समय में इस तरह की बातें उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।