फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor

अलीगढ़ के युवाओं को मिलेगा रोजगार, बनेंगे उम्दा हथियार

Wed, 11 Aug 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor
डिफेंस कॉरिडोर पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना साथ में डीएम। - फोटो : CITY OFFICE
अंडला में डिफेंस कॉरिडोर के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि अलीगढ़ में बने हथियारों से भारतीय सेना दुश्मनों पर गरजेगी। डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड में सर्वप्रथम अलीगढ़ नोड का शिलान्यास जल्द होगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। यह अलीगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। यहां 8000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। करीब 8000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यहां पर उम्दा हथियार बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में आगमन संभावित है। जिले के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल डिफेंस कॉरिडोर का पीएम द्वारा शिलान्यास करने से पूर्व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना अंडला पहुंचे। यहां उन्होंने कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इस नोड को करीब 200 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि का चयन कर यूपीडा को हस्तांतरण कर दिया है। 20 कंपनियों को भूमि का आवंटन हो चुका है। समीक्षा के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस नोड पर बिजली, पानी, सीवर, बाउंड्रीवाल जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उद्यमियों को आयुध उत्पाद फैक्टरी लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उनको सुरक्षा का माहौल दिया जाए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के बीच मंच से संबोधन शुरू किया। महाना ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के बाद हम रक्षा उपकरणों के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहेंगे। मिसाइल, ड्रोन, रायफल, पिस्टल समेत अन्य रक्षा उत्पादों का देश में ही उत्पादन होगा, जिससे देश की जीडीपी में भी इजाफा होगा। उन्होंने निवेशकों एवं उद्यमियों से आह्वान किया कि वह डिफेंस कॉरिडोर में अपनी इकाइयों की स्थापना के लिए आगे आएं। सरकार अधिग्रहीत भूमि को कम कीमत पर आवंटित कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास के साथ ही सबको विश्वास में लेकर राष्ट्रहित में कार्य किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है। प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पूर्व की सरकारों में इंडस्ट्री की स्थापना करने पर दो लोगों का फायदा होता था, अब प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का भी विकास हो रहा है। अंडला में इंडस्ट्री की स्थापना होने से रोजगार ही नहीं मिलेगा बल्कि यहां के लोगों में राष्ट्रभक्ति भी विकसित होगी। यहां की बनी हुई मिसाइल दुश्मन की धरती का सीना चीर रहीं होगी तो क्षेत्रीय निवासी कह सकेंगे कि यह मिसाइल हमारे अंडला की बनी हुई है। इस धरती पर बने हथियारों से भारतीय सेना दुश्मन के दांतों को खट्टा करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के बहाने किसानों को साध गए मंत्री
सरकार के खिलाफ आंदोलित किसानों को भी औद्योगिक विकास मंत्री ने साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों के समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद एवं साधुवाद है। देश की रक्षा के लिए तैयार होने वाले हथियारों की फैक्टरी लगाने के लिए किसानों ने अपनी जमीन सरकार को दी है, इससे उनकी देशभक्ति की भावना का पता लगता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान किसी भी बहकावे में न आएं। सरकार उनके किए काम कर रही है। किसान सम्मान निधि से लेकर अन्य योजनाओं का संचालन किसानों के हित में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की स्थापना के नाम पर लोग यूपी में आने से डरते थे। प्रदेश में भय का वातावरण था। कानून का राज नहीं था। बिजली आती नहीं थी, अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय नहीं था। अब योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर दौड़ रहा है।
क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा : अनूप प्रधान
खैर विधायक अनूप प्रधान ने कहा कि मंत्री सतीश महाना उनके आग्रह पर अंडला आ गए। इससे पता लगता है कि किसान और अलीगढ़ के सभी निवासी उनके लिए कितने खास हैं। उनके द्वारा इस क्षेत्र को एक बहुत बड़ी उपलब्धि प्रदान की गई है। पूर्व सरकारों ने अंडला क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया था। यह क्षेत्र विकास विकास से अछूता रहा। सरकार का बहुत आभार कि डिफेंस कॉरिडोर के साथ ही राज्य विश्वविद्यालय एवं ट्रांसपोर्ट नगर भी उनके ही विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कराया जा रहा है।
डीएम ने गिनाए अलीगढ़ नोड के फायदे
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने अलीगढ़ नोड के फायदे गिनाए। कहा कि अंडला में डिफेंस कॉरिडोर विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। यह नोड राजधानी दिल्ली-एनसीआर के काफी नजदीक होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट से 46 किमी, अलीगढ़ जंक्शन से 15 किमी एवं धनीपुर एयरपोर्ट से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित है। निवेशकों द्वारा रक्षा सामग्री एवं अन्य युद्धक सामग्री की फैक्टरी लगाने में बड़ी रुचि दिखाने के पीछे यहां से परिवहन सेवा अच्छा होना भी बड़ा कारण है। इससे भारतीय सेना को मजबूती प्रदान होने के साथ-साथ क्षेत्रीय निवासियों को रोजगार मिलेगा। डीएम ने बताया कि अलीगढ़ नोड में 4 लेन के संपर्क मार्ग का निर्माण, 33 केवीए के सब स्टेशन का निर्माण कार्य, ट्रांसमिशन लाइन की शिफ्टिंग का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। परियोजना में परिसर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य एवं 1000 किलो लीटर क्षमता का ओवर हैड टैंक एवं पुलिस चौकी का निर्माण जल्द ही प्रारंभ होगा।
20 कंपनियों को हुआ भूमि का आवंटन
यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिरिष चंद्र वर्मा ने बताया कि 20 कंपनियों को भूमि का आवंटन किया गया है। 18 इकाइयों की रजिस्ट्री हो चुकी है। 2 इकाइयां लिंकोर डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड और पीटू लॉजिटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जल्द ही रजिस्ट्री कराई जाएगी। अभी तक एंकर रिसर्च लैब, एलन एंड एलवन द्वारा ड्रोन निर्माण, नित्या क्रिएशंस इंडिया, जय सांई अनु ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, एमएस प्रिसिजन प्रोडक्ट्स, रॉयल सेल्स प्राइवेट लि. द्वारा प्रिसिजन कंपोनेन्ट, पीबीएम इंसूलेशन प्राइवेट लिमिटेड, दीप एक्सप्लो इक्विपमेंट प्राइवेट लि. द्वारा मैटेलिक पार्ट्स फॉर ग्रेनेड एंड एक्सप्लोसिव, कोबरा इंडस्ट्रीज द्वारा डिफेंस पैकेजिंग, श्रीधा उद्योग द्वारा एयरोस्पेस पार्ट्स, वैरीविंन डिफेंस प्राइवेट लि. द्वारा छोटे हथियार, न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लि. द्वारा यूएवीज, एडवांस्ड फायर एंड सेफ्टीज द्वारा अग्निशमन उपकरण, नवराज मेटल वर्क्स द्वारा टंगस्टन रॉड, क्रिमिसन एनर्जी एक्सपोर्ट प्राइवेट लि. द्वारा नेविगेशन डिवाइस, ट्रैसट्रिक्स ऑक्टोडायनामिक द्वारा प्रिसिजन एवं ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट, सिंडीकेट इनोवेशन इटरनेशनल लि. द्वारा स्मॉल आर्म्स एंड एमिनेशन तैयार किए जाएंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
बृज प्रांत बीजेपी अध्यक्ष ठा. श्यौराज सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, सुनील पांडेय, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम डीपी पाल, एनके सिंह, श्रुति, संजय सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह त्यागी, गोडबोले, एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed