फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर व ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण के लिए हो भूमि आरक्षित

Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor
जिले के कोल्ड स्टोर स्वामियों ने प्रशासन से डिफेंस कॉरिडोर व ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिए भूमि आरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने हर तीन चार साल में आलू की बेकद्री पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज आनर्स एसोसिएशन की बैठक में कोल्ड स्टोर स्वामियों से भी भंडारण क्षमता के बजाय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां लगाने की अपील की गई। इस मौके पर बुलंदशहर स्थानांतरित हुए डीएचओ एनके सहानियां को बधाई दी गई तो नवागत डीएचओ डॉ.धीरेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री अतुल अग्रवाल ने बताया कि हर तीन या चार साल बाद आलू के भाव अच्छे मिलते हैं। बाकी सालों में तो किसान मंदी की मार ही झेलता है। कोरोना काल में आलू की निकासी कम होने से दाम भी गिरे हैं। इस वजह से सीजन के अंत में आलू फिंकने का संकट गहरा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए कोल्ड स्टोर स्वामी भंडारण क्षमता बढ़ाने के बजाय प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर ध्यान दें। आईआईए व लघु उद्योग भारती से जुड़े मंडलीय फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य व एसोसिएशन के समन्वयक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर 2021 से हमारी मांग है कि जनपद में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर व ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य व प्रसंस्करण उद्योग के लिए भूमि आरक्षित की जाए। किंतु इस दिशा में शासन व प्रशासन स्तर पर कोई भी सार्थक पहल नजर नहीं आ रही। वर्तमान में आयल मिल व फ्लोर मिलों के अतिरिक्त 3 मटर व सब्जी के प्रसंस्करण व 1 आलू प्रसंस्करण की इकाई कार्यरत है। इनमें वृद्धि की अनंत संभावना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने कहा कि आलू के निरंतर गिरते भाव के मध्य उत्तर प्रदेश सरकार की टॉप योजना, खरीद योजना, अन्य राज्यों में आलू भेजने पर भाड़े की सब्सिडी के लाभार्थी प्रदेश में कहीं नजर नहीं आते। इन सभी योजनाओं को धरातल पर लाने की बहुत सख्त जरूरत है। आलू की खपत बढ़ाने व अधिक फिंकने वाली किर्री को गोशालाओं में खपाने का प्रस्ताव भी लंबित है। इस पर अविलंब कार्यवाही किसान व गोशाला दोनों के ही हित में है।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान जिला उद्यान अधिकारी एन के सहानियां का बुलंदशहर स्थानांतरण होने पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने कहा कि आपकी कर्मठता व मधुर व्यवहार जनपद के शीतगृह स्वामी विस्मृत नहीं कर पाएंगे। इस अवसर पर नवागत जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजीव अग्रवाल को नीति विषेयक शोध विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश का सह संयोजक का दायित्व मिलने पर स्वागत व अभिनंदन किया। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूँ कि मैं आपकी आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी कल्याण सिंह, मनीराम शर्मा, अजय गुप्ता, ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह, ठाकुर गौरी शंकर सिंह, दिनेश वर्मा, राजेश बाबा, पप्पू प्रधान, संजय गर्ग, राजेंद्र वार्ष्णेय, कन्हैयालाल अग्रवाल, श्रीकांत शर्मा, अजय जैन, डॉ. देवेश अग्रवाल, बल्लभ चौधरी, धीरज चौधरी, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed