फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor

डिफेंस कॉरिडोर : चार और कंपनियों के नाम पर हुई लीज

Fri, 09 Jul 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Defence Corridor
खैर के अंडला में बसने जा रहे डिफेंस कॉरिडोर में यूनिट स्थापित करने के लिए कंपनियों को लीज पर जमीन देने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को चार और कंपनियों के नाम पर लीज हुई। अब तक कुल 11 कंपनियों के नाम पर लीज प्रमाण पत्र जारी हो चुका है।
विज्ञापन

यूपीडा के एसीईओ शिरीष चंद्र वर्मा, ओपी पाठक और संजय चावला की मौजूदगी में प्रमाण पत्रों का वितरण हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिन कंपनियों के नाम पर लीज जारी हुई, उनमें जय साईं अन्नू ओवरसीज, वेरीफीन डिफेंस, नवराज मेटल और कोबरा सेफ्टी एंड सिक्योरिटी शामिल रहीं।
विज्ञापन

यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक अन्य जो भी लीज बाकी हैं, उनको अगले हफ्ते संबंधित कंपनियों के नाम पर किया जाएगा। इसके डिफेंस कॉरिडोर की बाउंड्रीवाल निर्माण का ठेका भी अब जारी हो चुका है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आगमन संभावित है। इसके चलते जिले के सभी बड़े प्रोजेक्ट जैसे विश्वविद्यालय, धनीपुर मिनी एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर को जिला प्रशासन जल्द से जल्द तैयार करा रहा है, जिससे की पीएम के हाथों इन प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed