{"_id":"61817cd93b20c3164175b9f1","slug":"deepawali-celebration-city-office-news-ali277321162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : बाजार में 400 करोड़ की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : बाजार में 400 करोड़ की धनवर्षा
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित राधे श्याम राकेश कुमार ज्वैलरी शोरूम में खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालानगरी में धनतेरस पर जमकर धन की वर्षा हुई है। करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुकिंग के बावजूद कंपनियां चार पहिया वाहन उपलब्ध नहीं करा पाईं। सिक्का, आभूषण, बर्तन, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, कपड़े और सजावट से संबंधित सामानों की जमकर बिक्री हुई है।
धनतेरस पर कोरोना का डर छूमंतर हो गया है। दो साल बाद बाजार में जबर्दस्त कारोबार हुआ है, जिससे कारोबारियों में नई उम्मीद का संचार हुआ है। शहर में करीब 240 से 250 चार पहिया वाहन की बिक्री का अनुमान है। इसी तरह करीब 1700 बाइक एवं स्कूटर की बिकी हुई है। सोने एवं चांदी के सिक्कों के अतिरिक्त हल्के एवं भारी आभूषणों की भी जबर्दस्त बिक्री हुई है। लोग निवेश की दृष्टि से भी सिक्कों (सोना-चांदी) एवं आभूषणों की खरीदारी की है। सराफा कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, कपड़े, झाड़ू, सजावट एवं पूजा से संबंधित सामग्री का कारोबार भी करोड़ों में हुआ है।
दोपहर में उमड़े ग्राहक, हर तरफ जाम
धनतेरस की खरीदारी करने दोपहर में ग्राहक बाजार में उमड़ पड़े। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसकी वजह से रेलवे रोड, समद रोड, रामघाट रोड, आगरा रोड से लेकर शहर के अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
देर रात तक चली खरीद-बिक्री
धनतेरस को लेकर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया है। फूल-माला के अतिरिक्त लाइटिंग आदि की भी व्यवस्था की गई है। ग्राहक देर रात तक बाजार में रहे। कारोबारियों को एक पल की फुर्सत नहीं मिली।
500 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग है। 120 गाड़ियों की ही डिलीवरी हो सकी। शहर में आज अनुमानित तौर पर 240- 250 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
- सुमित अग्रवाल, देव मोटर्स
शोरूम से करीब 40 चार पहिया वाहनों की डिलीवरी हो सकी। 300 से अधिक बुकिंग हुई है। गाड़ियों की कमी की वजह से डिलीवरी नहीं हुई। जल्द डिलीवरी कराई जाएगी।
- अनिल कुमार, जीएम सेल्स, विनीत ऑटोमोबाइल्स
बिक्री की स्थिति
- 240 से 250 चार पहिया वाहनों की बिक्री, अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये
- 1700 मोटर साइकिल एवं स्कूटर की बिक्त्रस्ी, अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये
- सोना एवं चांदी का सिक्का, आभूषण - 100 करोड़ रुपये
- मोबाइल, लैपटॉप एवं इलेक्ट्रानिक्स सामान - 15 करोड़ रुपये
- बर्तन - 20 से 25 करोड़ रुपये
- मिठाई - 5 से 10 करोड़ रुपये
- कपड़े - 10 करोड़ रुपये
नोट... खरीद-बिक्री की स्थिति व्यापारियों से बातचीत पर आधारित है।