{"_id":"61803e33e3ef7271123ef031","slug":"deepawali-celebration-city-office-news-ali277250140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर बिकी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर बिकी मिठाई
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर दीपावली के लिए गिफ्ट पैक खरीदतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के पहले बाजार में ग्राहक उमड़ पड़े हैं। मिठाई एवं ड्राई फ्रूट्स के साथ ही गिफ्ट के सामानों की जबर्दस्त बिक्त्रस्ी हो रही है। करोड़ों में मिठाई कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस के पहले शहर में मिठाई का जबर्दस्त कारोबार हुआ है। मिठाई के कारोबारियों को दम मारने की फुर्सत नहीं है। पिछले साल की तुलना में महंगाई में करीब दस प्रतिशत की तेजी आई है।
बावजूद इसके मांग भी बढ़ा है। ड्राई फ्रूस महंगा होने के कारण परंपरागत देसी मिठाइयों की मांग में इजाफा हुआ है। कॉरपोरेट हाउस, कारखाना संचालक एवं प्रतिष्ठानों के स्वामियों के काफी आर्डर दुकानदारों के पास आए हैं। सबसे अधिक लड्डू, चंद्रकला, बालूशाही, सोनपापड़ी, काला जामुन आदि की मांग है। ड्राई फ्रूट्स भी काफी संख्या में लोग खरीद रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के सामान भी खूब बिक रहे हैं। जनपद में करोड़ों का मिठाई कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिष्ठान विक्रेता सुमित अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली को लेकर मिठाइयों की अच्छी मांग है। अच्छे आर्डर भी आए हैं। कारोबारी राजीव जलाली ने बताया कि परंपरागत मिठाई एवं ड्राई फ्रूट्स की सबसे अधिक मांग है।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में धूम
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार है। काफी संख्या में टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट एवं अन्य सामान बिकने की उम्मीद है। दुकानदार फूलों से दुकानों को सजा रहे हैं।