फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deendayal Hospital's lab corona topped investigation

दीनदयाल अस्पताल की लैब कोरोना की जांच में अव्वल 

Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Deendayal Hospital's lab corona topped investigation
Corona Vaccine - फोटो : pixabay
 पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित प्रयोगशाला में पिछले चार महीने में 40 हजार से अधिक आरटीपीसीआर जांच हुई हैं, जो प्रदेश में कोरोना काल में स्थापित 8 नई प्रयोगशालाओं में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर वाराणसी है। पहले एवं दूसरे नंबर के बीच 10 हजार से अधिक जांचों का अंतर है। 
विज्ञापन



 कोरोना काल में प्रदेश में स्थापित 8 नई प्रयोगशालाओं में सबसे अधिक जांच अलीगढ़ में हो रही है। 27 नवंबर को यहां 916 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई। यह एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई को अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया था। 21-22 जुलाई से यहां जांच प्रारंभ कर दी गई थी। 
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब आरटीपीसीआर जांच में शुरू से ही शीर्ष स्थान पर है। यह गर्व की बात है। पहले स्थान पर अलीगढ़ और दूसरे स्थान पर वाराणसी है। अलीगढ़ एवं वाराणसी के बीच 10 हजार से अधिक का अंतर है। - डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशाला के 16 लोगों के अथक परिश्रम का परिणाम है कि 4 महीने में 40 हजार जांचें हुईं। लोगों से आग्रह है कि मास्क पहने, सामाजिक दूरी का पालन करें ताकि जल्द से जल्द जिला कोरोना से मुक्त हो।  - डॉ. सुमित, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पं. दीनदयाल अस्पताल लैब



जेएन मेडिकल कॉलेज से चंद कदम पीछे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब में 27 नवंबर 2020 को रिकार्ड 916 लोगों के नमूनों की जांच की गई। उसी दिन जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में 974 लोगों की जांच हुई। गौर करने की बात यह है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित लैब की क्षमता 300 जांच की है, जबकि जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित लैब की क्षमता प्रतिदिन 1200 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed