{"_id":"6276cf145672d04d235f8cf2","slug":"deendayal-hospital-s-icu-is-in-danger-of-being-locked-aligarh-news-ali2910181161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय के आईसीयू पर ताला लगने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दीनदयाल चिकित्सालय के आईसीयू पर ताला लगने की नौबत
विज्ञापन
दीनदयाल चिकित्सालय के 48 बेड वाले आईसीयू पर ताला लगने की नौबत आ गई है। लगातार प्रयास के बाद भी डॉक्टर नहीं मिल पा रहे। आईसीयू में अभी एक मरीज भर्ती है। डॉक्टर न आने के संबंध में सीएमएस ने सीएमओ को रिमाइंडर भेजा है।
दीनदयाल चिकित्सालय में 48 बेड का आईसीयू है। कोरोना काल में यहां चार डॉक्टर संबद्ध किए गए थे, जिनकी संबद्धता 30 अप्रैल को खत्म हो गई। सीएमएस स्तर से सीएमओ को पत्राचार किया गया, जिस पर डॉ. ब्रजमोहन व डॉ. कुलदीप की तैनाती की गई, मगर दोनों डॉक्टरों ने अभी तक चार्ज नहीं लिया है। ऐसे में आईसीयू का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है।
वर्तमान में यहां एक एनेस्थेस्टिक डॉक्टर तैनात हैं, जिन्हें मोलनलाल गौतम जिला अस्पताल भी जाना होता है।
सीएमएस डॉ.अनुपम भाष्कर का कहना है कि हमारा प्रयास है कि कम से कम चार डॉक्टर मिल जाएं तो उससे 10 बेड का आईसीयू रुटीन चार्ट बनाकर चलाया जा सकता है। अभी तक डॉक्टर नहीं आए हैं। रिमाइंडर भेजा गया है। सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी का कहना है कि डॉक्टरों की कमी है। अन्य अस्पतालों का भी संचालन किया जा रहा है। अभी कुछ डॉक्टर अन्य कार्यों में भी लगे हुए हैं। सीएमएस का रिमाइंडर नहीं मिला है।