{"_id":"66229f0f2ffc5b3ab507dd8a","slug":"debate-again-in-sandeep-murder-case-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड: नहीं आ सका फैसला, अब फिर से होगी बहस, 30 अप्रैल की तारीख नियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड: नहीं आ सका फैसला, अब फिर से होगी बहस, 30 अप्रैल की तारीख नियत
Fri, 19 Apr 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:15 PM IST
सार
संदीप गुप्ता की हत्या 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई तिराहे पर हुई थी। जिसका ट्रायल एडीजे तृतीय की अदालत में चल रहा है। इस मुकदमे में 19 अप्रैल को फैसले की तारीख नियत थी। मगर, अदालत बदलने के कारण अब फिर से बहस के बाद निर्णय होगा।
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगंज के चर्चित कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में 19 अप्रैल को फैसला नहीं आ सका। अब इस मामले में फिर से बहस की प्रक्रिया होगी और 30 अप्रैल तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
संदीप गुप्ता की हत्या 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई तिराहे पर हुई थी। जिसका ट्रायल एडीजे तृतीय की अदालत में चल रहा है। इस मुकदमे में 19 अप्रैल को फैसले की तारीख नियत थी। मगर, अदालत बदलने के कारण अब फिर से बहस के बाद निर्णय होगा। एडीजीसी जीके सिंघल के अनुसार इस प्रक्रिया के लिए अब 30 अप्रैल की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
यह हत्याकांड 27 दिसंबर 2021 की शाम अलीगढ़ के गांधी आई तिराहे पर हुआ था। अलीगंज निवासी चर्चित सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता की भाड़े के शूटरों ने हत्या की थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उनके रिश्ते के दामाद साईं विहार निवासी अंकुश अग्रवाल व उसके पिता राजीव अग्रवाल ने हत्या कराई है। इसमें दो शूटर प्रवीन बाजौता, जितेंद्र कंजा व प्रवीन का रिश्तेदार प्रदीप सहित कुल 13 लोग जेल भेजे गए। जिनमें तीन नाबालिगों की पत्रावली अलग चल रही है, जबकि बाकी दस की पत्रावली एडीजे-तीन की अदालत में है। इनमें से प्रवीन वर्तमान में लखीमपुर खीरी व जितेंद्र उन्नाव जेल में है। वहीं, अंकुश जिला कारागार में है।
विज्ञापन