{"_id":"682104b0006535cb6807c966","slug":"death-pounces-on-amarchandra-five-hundred-meters-before-his-house-aligarh-news-c-2-1-ali1027-677802-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: घर से थे मात्र पांच सौ मीटर दूर, अमरचंद्र पर मौत ने मारा झप्पटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: घर से थे मात्र पांच सौ मीटर दूर, अमरचंद्र पर मौत ने मारा झप्पटा
Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
सार
अमरचंद्र कन्हीलाल का इकलौता पुत्र था, उसकी पत्नी बेबी और बेटी काव्या 20 दिन पूर्व ससुराल गोधनपुर गांव गई थीं, जो उसके घर से करीब 25 किमी दूर है। शाम को अमरचंद्र, पत्नी और बेटी को लेकर घर लौट रहा था, तभी गांव से पांच सौ मीटर दूर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक अमरचंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरला कस्बा के नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव पहाड़ीपुर के समीप बाइकों की भिड़ंत में जान गंवाने वाला अमरचंद्र (25) अपने घर से मात्र पांच सौ मीटर दूर था, तभी मौत ने झप्पटा मारा। अमरचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी और पत्नी-बेटी घायल पड़े थे। लेकिन परिवारवालों को एक घंटे बाद हादसे का पता चल सका।
विज्ञापन
गांव पहाड़ीपुर निवासी अमरचंद्र कन्हीलाल का इकलौता पुत्र था, उसकी पत्नी बेबी और बेटी काव्या 20 दिन पूर्व ससुराल गोधनपुर गांव गई थीं, जो उसके घर से करीब 25 किमी दूर है। शाम को अमरचंद्र, पत्नी और बेटी को लेकर घर लौट रहा था, तभी गांव से पांच सौ मीटर दूर यह हादसा हो गया। अमर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की जीप और पीआरवी पहुंची तो मुकल और गुड्डू पंडित की सांसों को चलता देख अकराबाद सीएचसी ले गईं, जबकि घायल पड़ी बेबी उसकी बेटी काव्या और अमरचंद्र के शव पुलिस छर्रा पीएचसी पहुंची। हादसे की खबर एक घंटे बाद अमरचंद्र के पिता को हुई तो वह छर्रा पहुंचे, जहां सीएचसी में बहू-बेटी का हालत गंभीर देखते हुए पास में ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
मुकुल और गुड्ड़ू पार्टनर थे
हादसे में मृत कारोबारी मुकुल और गुड्डू पंडित सरसों की तूरी की खरीद-फरोख्त के कारोबार में पार्टनर थे। बताया गया है कि वह तूरी को बेचने के बाद किसी ईंट-भट्ठे से 27 हजार रुपये की नकदी लेकर कस्बा कौड़ियागंज लौट रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मुकुल की जेब से 27 हजार रुपये निकले, जिसे पुलिस ने अपने पास सुरक्षित रख लिया। मुकुल के परिजन अकराबाद सीएचसी भी पहुंच गए थे। बताया गया है कि मुकुल तीन भाइयो में सबसे छोटे थे और उन्होंने अपने पीछे पत्नी माला देवी को बिलखते हुए छोड़ा है। वहीं गुड्डू पंडित तीन भाइयो में बीच के थे।