{"_id":"646cb487f30aca74b90a8964","slug":"death-of-teenager-in-suspicious-condition-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव को कब्र से निकालकर होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत, शव को कब्र से निकालकर होगा पोस्टमार्टम
Tue, 23 May 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 May 2023 06:12 PM IST
सार
22 मई को एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया। मंगलवार को मृतका के पिता ने शव को पोस्टमार्टम कराने को कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्रांर्गत बहादुरपुर चौकी के एक गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफना दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्र से निकालकर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
22 मई को एक किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया। मंगलवार को मृतका के पिता ने शव को पोस्टमार्टम कराने को कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से निकाले जाने के लिए वैधानिक व्यवस्था के अनुरुप जिलाधिकारी अलीगढ़ को प्रकरण की जानकारी देते हुए कब्र से शव को निकालने की अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन