फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of Railwaymen slip by train

रेलवेमैन की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 22 Oct 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंडौस।
अमर उजाला ब्यूरो/चंडौस। Updated Thu, 22 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव किनुआं के रेलवे फाटक नंबर 122 पर रेलवे मैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस और रेलवे अधिकारियों को काफी देरी से पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन


बुधवार की तड़के 5 बजे के करीब वह कल्लता एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, ट्रेन डाउन लाइन पर थी। एटा जिले थाना सकरोली के गांव मनगढ़ी निवासी लेखराज सिंह पुत्र रामचंद (57) वर्ष की पोस्टिंग किनुआं फाटक पर थी। बुधवार की सुबह वह अपने कमरे से रेलवे लाइन पर कार्य करने सोमना की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


उसी समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टाफ के लोगों ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियों के  अलावा चंडौस पुलिस और जीआरपी को दी, लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे रेलवे कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने साथी की मौत पर रोष व्यक्त किया तथा अपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



10 बजे के करीब रेलवे का एक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचा। उसके द्वारा चंडौस पुलिस को सूचना दी गई। रोष व्यक्त करने वाले कर्मचारियों  में श्यौराज सिंह, रामदेव,रामदयाल, कल्यान सिंह, जवाहर सिंह, विनोद कुमार, राजेेद्र सिंह, भूरी सिंह, लालाराम, संदीप कुमार, राकेश कुमार, रामसकल, विनोद कुमार आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed