फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of newborn baby found in bushes

मां मेरा क्या कुसूर: कड़ाके की ठंड में झाड़ियों में फेंका नवजात शिशु, हुई मौत, फेंकने वाली महिला की तलाश जारी

Sat, 30 Dec 2023 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 02:22 PM IST
सार

अलीगढ़ में खैर थाने के अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे पर सुबह तड़के गंग नहर नयावांस पुल के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। पुलिस ने नवजात शिशु को इलाज के लिए सीएससी खैर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Death of newborn baby found in bushes
नवजात शिशु की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जहां मां ठंड में अपने बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर घर में अंदर रखती है, वहीं एक मां ने अपने नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया। मासूम रातभर कड़ाके की ठंड में खुले में पड़ा रहा और उसने संसार को देखने से पहले ही अलविदा कह दिया। नवजात शिशु की ठंड से मौत हो गयी। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे पर 30 दिसंबर को सुबह तड़के गंग नहर नयावांस पुल के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। जिसकी पता चलते ही आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए।  ग्रामीणों ने नवजात शिशु के झाड़ियां में मिलने की सूचना खैर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को इलाज के लिए सीएससी खैर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झाड़ियां में नवजात को फेंकने वाली महिला की पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सड़क पर टहल रहे ग्रामीणों को झाड़ियां में कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर खैर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। झाड़ियां में से नवजात शिशु को निकाल कर सीएससी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कोई महिला रात में नवजात शिशु को कपड़े में लिपटकर झाड़ियां में फेंक गई। नवजात शिशु की ठंड से मौत हो गई है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed