फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of middle aged man under suspicious circumstances

Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, घर से बरला मोड़ तक जाने की कह कर गया, पर नहीं लौटा

Fri, 26 Jan 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 01:43 AM IST
सार

मूढैल निवासी केशव घर से बरला मोड़ तक जाने की कह कर निकला था। दोपहर करीब एक बजे नानऊ छर्रा मार्ग से करीब 500 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में बेसुध मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी छर्रा ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Death of middle aged man under suspicious circumstances
मृतक केशव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

25 जनवरी को नानऊ छर्रा मार्ग से गांव मूढ़ैल जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान 53 वर्षीय केशव पुत्र किशनलाल निवासी मूढैल के रूप में कर परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे छर्रा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि केशव 24 जनवरी सुबह घर से बरला मोड़ तक जाने की कह कर निकला था। दोपहर करीब एक बजे नानऊ छर्रा मार्ग से करीब 500 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में बेसुध मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी छर्रा ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर गांव पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed