फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   death fishesh yet in sarovar.

मरी मछलियां अभी भी सतह पर, सड़ने का खतरा

Tue, 20 Aug 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
death fishesh yet in sarovar.
जहरीले हो चुके पानी की समस्या का सामना कर रहे अचल तालाब में मछलियां मरने का मामला प्रकाश में आने के चौथे दिन भी मरी हुई मछलियां सतह और किरानों पर देखी गईं। अब मछलियों के सड़ने से अन्य मछलियों और मेंढकों के लिए वहां खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा सरोवर की मुख्य समस्या उसमें खुले नालों का स्रोत और आसपास की आबादी व कारखानों का आ रहा गंदा पानी है। स्थिति को देखते हुए अब नगर निगम मंगलवार से सरोवर में नाव डालकर पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग करेगा।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जब तक गंदे और दूषित पानी के इन स्रोतों को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक यहां सरोवर में जल जीवन का बने रहना संभव नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि सरोवर में गंदे पानी के इन स्रोतों को बंद नहीं किया गया है। यहां पर एक इंटर कालेज का गंदा पानी सीधे सरोवर में आ रहा है। इसके अलावा मंदिर और उनके परिसर में जो परिवार रह रहे हैं उनका पानी भी सीधे सरोवर में गिर रहा है। सबसे बड़ी समस्या ब्राह्मन पुरी की ओर नाली का मुहाना सीधे सरोवर में गिर रहा है। यही यहां की समस्या है।
विज्ञापन

‘मछलियों के मरने से समझा जा सकता है कि यहां पर स्थिति किस प्रकार खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। शहर की एक पुरानी धरोहर है और उसका भी संरक्षण नहीं हो पा रहा है। यह बेहद निराशाजनक है’
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबोध नंदन शर्मा, पर्यावरणविद्
‘मछलियां जो पहले मर गई वही हैं। मछलियों के मरने की ताजा सूचना नहीं है। सोमवार को मैंने व अन्य अधिकारियों ने सरोवर का निरीक्षण किया था। पोटेशियम परमैंगनेट दवा डाली गई है। मंगलवार को यहां पर नाव डाल दी जाएगी जिससे पूरे सरोवर की पेट्रोलिंग की जाएगी। सरोवर में आसपास की आबादी का जो पानी गिर रहा है, उसे भी बंद कराया जाएगा’

- डॉ. शिव कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
मछलियों को बचाने के लिए एयर रेटर मशीन मंगाई
सोमवार के अंक में अचल सरोवर के पानी में आक्सीजन जीरो होने और मछलियां मरने का समाचार प्रकाशित होने के बाद सरोवर की मछलियों को जीवित बचाने के लिए नगर निगम ने वाटर एयर रेटर मशीन मंगाई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा इस मशीन के प्रयोग से अचल सरोवर में आक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होगी और मछलियां को लाभ मिलेगा। अचल सरोवर पर प्रभारी अधिकारी वर्कशाप अजीत कुमार राय, वर्कशाप सहायक धर्मवीर सिंह, मीडिया सहायक एहसान रब ने मौके पर मौजूद रहकर इस मशीन को अचल सरोवर में लगवाया। प्रभारी अधिकारी वर्कशाप अजीत कुमार राय ने बताया एयर रेट मशीन की मदद से अचल सरोवर में शेष बची मछलियों को जीवन मिलेगा और साथ ही सरोवर में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मथुरा से किराए पर नाव मंगवाए जाने के साथ साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की जा रही है। अचल सरोवर के आसपास की क्षेत्रीय जनता द्वारा नगर आयुक्त द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर एयर रेट मशीन मंगवाई जाने की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed