फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death due to drinking alcohol: Murder case filed against five

शराब पीने से मौत : पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Death due to drinking alcohol: Murder case filed against five
कोतवाली इगलास के ग्राम फतेहपुर में होली के दूसरे दिन 15 मार्च को शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत की घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




बसेली निवासी नवीन कुमार शर्मा पुत्र छीतरमल का कहना है कि उसका भाई राजकुमार दूध का काम करता था, 15 मार्च को सुबह ग्राम फतेहपुर में दूध लेने गया था। गांव में महेश पाठक पुत्र नत्थीलाल, श्यामवीर पाठक पुत्र बनवारी लाल, अशोक पाठक पुत्र गोपाल प्रसाद, रंजीत सिंह उर्फ कृष्णवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह समस्त निवासीगण फतेहपुर मिले और कहा कि आज त्योहार है, तुम्हें शराब पिलाते हैं।
विज्ञापन




शराब का पौआ रंजीत सिंह और सचिन पुत्र रणधीर सिंह निवासी मोतीबाग थाना एत्मादौला जिला आगरा ने रखा। इसके बाद राजकुमार ने मोहन पहलवान के चबूतरे पर दूध लिया। इसी दौरान ऋतुराज पुत्र अजेंद्र सिंह पौवा निकालकर ले जाने लगा तो राजकुमार ने टोका।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में रणवीर सिंह पुत्र कमल सिंह के घर पहुंचे और दोनों शराब पीने लगे। कुछ देर बाद ही राजकुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई और रणवीर बेहोश हो गया। आरोप है कि उक्त सभी आरोपियों ने शराब में विष मिलाकर भाई की हत्या की है। इस घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं लग सका था, इसलिए विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखवा लिया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed