फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death after one month of marriage

Aligarh News: निकाह के एक माह बाद ही मौत, दहेज हत्या का आरोप, ससुराली शव छोड़कर भागे

Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

रविवार की रात ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ससुराली भाग गए। खबर पर मायका पक्ष व पुलिस आ गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव जब मायके पक्ष के लोग घर ले जा रहे थे। तभी उन्होंने नीवरी मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Death after one month of marriage
शव रखकर जाम लगाते लोग को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र की जौनी वाली गली में निकाह के एक माह बाद विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप मढ़ दिया। इस आरोप के बाद ससुराली शव छोडक़र भाग गए। सोमवार शाम शव लेकर मोहल्ले में पहुंचे मायके पक्ष ने शव नीवरी मोड़ पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम व हंगामे के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


इलाके के अक्सरा मस्जिद वाली गली निवासी सगीर के अनुसार उनकी बेटी महक पहले से विवाहित थी। इसी दौरान इलाके के अरमान से उसके प्रेम संबंध हो गए और उसने अपने पति को छोड़ दिया। इसके बाद इसी 12 जून को अरमान संग उसका निकाह किया गया। पिता का आरोप है कि निकाह में दान दहेज दिए जाने के बाद भी ससुराली एक लाख रुपये मांग रहे थे। इसके चलते उसका उत्पीडऩ किया गया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। चार दिन पहले एक लाख रुपये दिए जाने के बाद दोनों में सुलह हो गई और महक 13 जुलाई को मायके से ससुराल पहुंच गई।  
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार की रात ससुरालियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ससुराली भाग गए। खबर पर मायका पक्ष व पुलिस आ गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव जब मायके पक्ष के लोग घर ले जा रहे थे। तभी उन्होंने नीवरी मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे व जाम की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर लोगों को शांत किया और जाम खुलावाया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अरमान,नाना साबिर,सास गुलशन समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के अनुसार मौत संदिग्ध हालत में हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed