फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadbody of a Hathras Man found in Agra family accuses wife and other relatives for murder

आगरा में मिला हाथरस के युवक का शव, पत्नी और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप

Thu, 31 Dec 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान (हाथरस) Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 31 Dec 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of a Hathras Man found in Agra family accuses wife and other relatives for murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के मुरसान क्षेत्र के गांव खोंदुआ के रहने वाले एक युवक का शव आगरा में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और अन्य लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय उसके निवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


बता दें कि सतेंद्र जाटव (28 वर्ष) आगरा की फल मंडी में काम करता था। मंगलवार की रात को उसका शव टीपी नगर आगरा रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजन 22 दिसंबर से लगातार उसे ढूंढ रहे थे और उसकी गुमशुदगी आगरा के हरी पर्वत थाने में दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय मृतक के गांव खोंदुआ पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि सतेंद्र अपनी ससुराल रतनगढ़ी से पत्नी को लेकर 22 दिसंबर को आगरा गया था। शाम को जब परिजनों ने फोन किया तो उसका फोन बंद जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब उसकी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका। सतेंद्र काफी समय से आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के बेर का नगला में रहता था। संपर्क न होने पर परिवार के लोग जब उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। बाद में पत्नी एक रिश्तेदार के यहां मिल गई। 


जब परिजनों ने सतेंद्र के बारे में पत्नी से पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगी। परिजनों ने पत्नी व उसके रिश्तेदारों पर सतेंद्र को मारने का आरोप लगाया है। रामेश्वर उपाध्याय ने जगदीशपुरा थाने के कोतवाली प्रभारी से बात की तो प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी व उसके परिवारवालों की तलाश की जा रही है। 

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भी आगरा के एसएसपी से वार्ता की और जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed