{"_id":"62a310a621d2db09970c6177","slug":"deadbody-of-a-boy-drowned-in-ramganga-river-found-floating-after-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद: गंगा स्नान के दौरान रामगंगा नदी में डूब गया था बालक, 24 घंटे बाद उतराता मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद: गंगा स्नान के दौरान रामगंगा नदी में डूब गया था बालक, 24 घंटे बाद उतराता मिला शव
Fri, 10 Jun 2022 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, शाहबाद
अमर उजाला ब्यूरो, शाहबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 10 Jun 2022 03:06 PM IST
सार
बृहस्पतिवार दोपहर ताजपुर निवासी रामगोपाल सागर अपनी पत्नी और बेटे के साथ गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने के लिए मतवाली घाट पर आए थे। इस दौरान नहाते-नहाते अंकुर गहरे पानी में चला गया और डूब गया था।
विज्ञापन
मृतक बालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा दशहरा के पर्व पर रामगंगा नदी में स्नान करने आए डूबे बालक का शव ढाई किलोमीटर दूर घाट पर उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे मिलक कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामगोपाल सागर अपनी पत्नी और बेटे अंकुर सागर (12) के साथ गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने के लिए पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली घाट पर आए थे। इस दौरान नहाते-नहाते अंकुर गहरे पानी में चला गया और डूब गया था।
अंकुर को डूबते देख घाट पर नहा रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में कूदकर अंकुर को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो अंकुर की तलाश नहीं कर पाए थे। घटना के अगले दिन शुक्रवार को 24 घंटे के बाद डूबे हुए बालक का शव मौके से करीब ढाई किलोमीटर दूर क्षेत्र के असालतपुरा गांव में नदी के घाट पर उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया, जबकि बालक की तलाश के लिए शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।