{"_id":"65cf9aed1ca29f44cc0e5691","slug":"dead-body-was-thrown-into-a-pond-after-giving-alcohol-and-murder-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शराब पिलाकर नशे में हत्या कर पोखर में फेंक दिया था शव, एक गिरफ्तार, महिला सहित तीन आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शराब पिलाकर नशे में हत्या कर पोखर में फेंक दिया था शव, एक गिरफ्तार, महिला सहित तीन आरोपी फरार
Fri, 16 Feb 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:57 PM IST
सार
किराये पर रहकर युवक प्लंबर का काम करता था। वह 14 दिसंबर को घर से गायब हो गया। परिजनों ने 17 दिसंबर को सासनीगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 26 दिसंबर को गांव विघैपुर के पोखर में उसका शव पड़ा मिला। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला समेत तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनी गेट पुलिस ने एक आरोपी कमलकांत को गिरफ्तार कर लगभग एक माह पूर्व हुई गीतम की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम संबंधों के त्रिकोण और गांजे के अवैध धंधे की रकम के बंटवारे के विवाद में हत्या हुई थी। इस मामले में महिला सहित तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईजी के निर्देश पर यह मामला जांच के लिए थाना सासनी हाथरस से अलीगढ़ के थाना सासनी गेट थाने भेज दिया गया था। पुलिस ने विवेचना आगे बढ़ाई तो पाया कि घटना में नामजद महिला को गीतम अपने साथ ले आया था। उस महिला के संबंध गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मुनीम से थे। मुनीम और गीतम पूर्व में गांजा तस्करी के मुकदमे में जेल गए थे। बाहर आने के बाद उनमें रुपयों की हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
दोनों के महिला के साथ अनैतिक संबंध भी विवाद का कारण बन रहे थे। इसी विवाद में मुनीम ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से गीतम को गांव में बुलाया और फिर शराब पिलाकर नशे में गला दबाकर हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार प्रकरण में एक आरोपी कमलकांत को गिरफ्तार किया गया है। मुनीम, महिला व एक अन्य की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह था मामला
मूल रूप से हाथरस में सासनी के विघैपुर का रहने वाला गीतम अलीगढ़ में सासनी गेट के पला साहिबाबाद में किराये पर रहकर प्लंबर का काम करता था। वह 14 दिसंबर को घर से गायब हो गया। परिजनों ने 17 दिसंबर को सासनीगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 26 दिसंबर को गांव विघैपुर के पोखर में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों की तहरीर पर सासनी पुलिस ने महिला सहित दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना में घटना से पहले उसकी लोकेशन सासनी गेट में मिली। इस पर जांच अलीगढ़ ट्रांसफर कर दी गई थी।