फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of villager found hanging from tree in Hathras Hasayan, fearing murder

हाथरस के हसायन में पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found hanging from tree in Hathras Hasayan, fearing murder
पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

चार दिन पहले काम खोजने की कहकर घर से निकला था मृतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सीतापुर के निकट खारजा नहर पर सोमवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे जामुन के एक पेड़ से एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका हुआ। जानकारी होते ही जरैरा पुलिस चौकी प्रभारी साहब सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को जामुन के पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही दी गई है।
जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला सकत निवासी श्रीनिवास (52 वर्ष) पुत्र रामनिवास अपने घर से चार दिन पहले गुरुवार को पुरदिलनगर में काम ढूंढने की कहकर निकलकर आए थे। श्रीनिवास के परिजनों द्वारा उनके फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया मगर फोन नहीं उठा। परिजनों ने श्रीनिवास की खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों ने जरैरा पुलिस चौकी पर रविवार को श्रीनिवास के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार को सीतापुर के निकट खारजा नहर पर लगे हुए एक जामुन के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा तो जरैरा पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी साहब सिंह ने श्रीनिवास के परिजनों को भी बुलवा लिया तो परिजनों ने शव को देखते ही इसकी पहचान श्रीनिवास के रूप में कर ली। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। श्रीनिवास ने अपने पीछे पुत्र अंकित, शोभित, सुमित, निशांत और पुत्री लक्ष्मी को बिलखते हुए छोड़ा है। श्रीनिवास के एक पुत्र की शादी हो गई है। श्रीनिवास के सिर और एक पांव में चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। जरैरा चौकी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed