फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of teenager found after jumping into Kali river

Aligarh News: मोबाइल के सभी नंबर डिलीट कर नदी में कूदी किशोरी, शव बरामद

Sun, 11 Jun 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 01:02 AM IST
सार

किशोरी की मां के अनुसार अलीगढ़ के एक टेंपू चालक ने उन्हें शाम को फोन करके किशोरी के नदी में कूदने की जानकारी दी थी। एक दिन पहले भी किसी युवक का फोन आया था जिसके बाद शुक्रवार को बेटी ने जाते समय मोबाइल के सभी नंबर डिलीट कर दिए थे और फोन घर पर छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
Dead body of teenager found after jumping into Kali river
नदी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार की सुबह काली नदी में कूदने वाली किशोरी का शव शनिवार की सुबह नदी के पानी में उतराने लगा। इस पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क क्षेत्र निवासी एक युवक ने शव की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की। मामले में शनिवार की देर रात तक तहरीर थाने में नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे साधु आश्रम क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित काली नदी पुल से एक किशोरी ने नदी में छलांग लगाई थी। वह बीच पुल से नदी के पानी में गिरी थी। नदी के किनारे घास काट रही महिलाओं ने उसे पानी में छलांग लगाते देखकर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे नदी के पानी में उसकी तलाश करवाई। इसके बाद नदी में मगरमच्छ होने की बात कहकर गोताखोर बाहर निकल आए थे। इस पर पुलिस भी शव के पानी में उतराने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह अलीगढ़ शहर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने शव के पानी में उतराने की सूचना पुलिस को दी। शव को बाहर निकलवाया गया। सूचना देने वाले युवक ने शव की शिनाख्त अपनी लापता बहन के रूप में की। बताया कि वह शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब घरों में काम करने के लिए निकली थी लेकिन वहां नहीं पहुंची। तब से उसकी तलाश में पूरा परिवार लगा था। शनिवार की सुबह अखबार में खबर देखने के बाद वह काली नदी पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के आत्मघाती कदम से परिजन हैरान
किशोरी के पिता की छह साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। तीन बहन विवाहित हैं जबकि किशोरी, उसका बड़ा भाई और छोटा भाई मां के साथ रहते थे। मां घरों में काम करती थी। बीमारी के चलते किशोरी ने मां की जिम्मेदारी संभाल ली थी। बड़ा भाई सब्जी बेचता है। शुक्रवार सुबह भी वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अपना मोबाइल घर पर छोड़ गई। काम करने वाले घरों से फोन आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके इस कदम से परिवार हैरत में है।


प्यार में धोखा या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई किशोरी
पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है। पुलिस का मानना है कि आजकल कम उम्र में प्यार के अधिकतर किस्से सामने आ रहे हैं। हो सकता है कि प्यार में मिले धोखे अथवा किसी के द्वारा ब्लैकमेलिंग करने पर परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या की हो? तहरीर मिलने पर सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। वहीं किशोरी की मां के अनुसार अलीगढ़ के एक टेंपू चालक ने उन्हें शाम को फोन करके किशोरी के नदी में कूदने की जानकारी दी थी। एक दिन पहले भी किसी युवक का फोन आया था जिसके बाद शुक्रवार को बेटी ने जाते समय मोबाइल के सभी नंबर डिलीट कर दिए थे और फोन घर पर छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed