फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of Iglas youth found lying in the plot

Aligarh News: प्लॉट में पड़ा मिला इगलास के युवक का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

Fri, 17 Nov 2023 02:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

नेरालैक कंपनी में एरिया मैनेजर का शव अलीगढ़ में लोधा के मूसेपुर मार्ग पर खेत में कट रहे प्लॉट में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनाें ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dead body of Iglas youth found lying in the plot
मृतक पंकज कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा के मूसेपुर मार्ग पर खेत में कट रहे प्लॉट में 16 नवंबर देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने लोधा पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया। पुलिस को शव के पास से नगदी, मोबाइल ,एक सोने की अंगूठी, एक बैग, भरे हुए चेक व मोटरसाइकिल मिली।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
देर रात तक युवक के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और तलाश में जुट गए। परिजनों को युवक के शव मिलने की जानकारी हुई, तो वे लोथा थाने पहुंचे। युवक के शव की पहचान पंकज कौशिक के रूप में की गई। युवक की हत्या की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना इगलास के गांव सिमरधरी निवासी 35 वर्षीय पकंज कौशिक पुत्र प्रेमप्रकाश कौशिक के परिजनों ने बताया कि पंकज कौशिक नेरोलैक कंपनी में एरिया मैनेजर थे, ड्यूटी करने के लिए गए थे। उनकी बहन भाई दूज लेकर घर पर उनका इंतजार कर रही थी। 16 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक फोन पर बात हुई। फोन पर कह रहे थे कि शाम को घर लौटेंगे। युवक देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। पंकज कौशिक को फोन मिलाया, तो फोन स्विच ऑफ जा रहा था। जिससे परिजनों को और चिंता बढ़ गई।

परिजन युवक की तलाश में जुट गए। परिवार वालों को सूचना मिली एक युवक का शव लोधा क्षेत्र मूसेपुर मार्ग स्थित एक खेत में पड़ा मिला है। शव लोधा पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया। पारिवारीजन लोधा थाने पहुंचे और मोर्चरी में रखे गये युवक के शव की पहचान पकंज कौशिक के रूप में की। मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक अपने पीछे पत्नी निधि, बेटा जय और बेटी अनन्या को रोता-बिलखता छोड़ गया। 


संभावना जताई जा रही है कि पंकज कौशिक अलीगढ़ में नेरोलैक कंपनी के माल का रूपया लेने आया था। माल के रूपये और चेक आदि उसे मिले। जिन्हें लेकर वह आ रहा होगा। रास्ते में उसके साथ लूट होने के बाद उसका गला दबाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन टीमें गठित कर दी हैं, जो हत्या अभियुक्तों की तलाश में जुटी हैं।

अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट करते हुए बताया कि दि0 16 नवंबर को सूचना पर अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया । मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है, मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। क्षेत्राधिकारी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed