फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of brick kiln businessman found hanging on a tree

Aligarh News: ईंट भट्ठा कारोबारी का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of brick kiln businessman found hanging on a tree
मंगलवार की दोपहर बेसवां चौकी क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी का शव ईंट भट्ठे पर ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हत्या व आत्महत्या के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




मोहकमपुर निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र कुमार शर्मा पुत्र सुंदर लाल शर्मा गांव के ही मुनेश कुमार के साथ पार्टनरशिप में ईंट भट्ठा का संचालन करते थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह ईंट भट्ठे पर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ईंट भट्ठे पर ही एक पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन



कोतवाल के अनुसार मृतक के बेटे श्यामू शर्मा ने बताया है कि उनके पिता ईंट भट्ठे को लेकर कुछ समय से तनाव में थे। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। देवेंद्र कुमार शर्मा अपने पीछे पत्नी रेखा, पुत्र रामू व श्यामू सहित एक विवाहित बेटी को छोड़ गए हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके भाई राकेश शर्मा सचिव सहकारी समिति बेसवां और शिवदयाल शर्मा का पूर्व में निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed