फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Aligarh News: पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 15 Dec 2025 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 10:09 PM IST
सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि जितेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह खुदकुशी नहीं कर सकता है, उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़-पलवल और खैर हाईवे पर गांव अंडला के पास एक युवक का शव 15 दिसंबर की सुबह पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ लटकाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


गांव बिहारीपुर निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र उर्फ भूरा पुत्र मनवीर सिंह रविवार शाम घर से घूमने टहलने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं लगा। 15 दिसंबर सुबह करीब सात सूचना मिली कि मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के पास एक गोदाम के में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। घरवाले मौके पर पहुंचने तो उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। सूचना पर खैर पुलिस भी पहुंची गई। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि जितेंद्र की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह खुदकुशी नहीं कर सकता है, उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। युवक ने अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों को रोता हुआ छोड़ा है। सीओ वरुण कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed