{"_id":"66c42f78f291421bb30a3e09","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-lying-under-a-tree-in-the-field-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, डाली पर बंधा अंगोछा, हाथ पर लिखा अमित, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, डाली पर बंधा अंगोछा, हाथ पर लिखा अमित, हत्या का अंदेशा
Tue, 20 Aug 2024 11:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:24 AM IST
सार
खेत में पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक नीली जींस व लाल टी शर्ट पहने हुए है। हाथ में पीला ब्रेसलेट है। हाथ पर अंग्रेजी में अमित नाम भी लिखा हुआ है। पुलिस टीम शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे पड़े मिले शव के बारे में बात करते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अतरौली कोतवाली में गांव भूड़ नगरिया के निकट खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला है। आम के पेड़ के नीचे शव पड़ा हुआ था और उसकी डाली में अंगोछा बंधा था।युवक द्वारा आत्महत्या करने या हत्या कर शव को लटकाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे पड़े मिले शव की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक नीली जींस व लाल टी शर्ट पहने हुए है। हाथ में पीला ब्रेसलेट है। हाथ पर अंग्रेजी में अमित नाम भी लिखा हुआ है। घटना की जानकारी पर वहां भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
सीओ मो अकमल खान भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस टीम शिनाख्त करने में जुटी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन