{"_id":"65fea40b214b0987d80f4652","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-in-in-laws-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100529-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चों संग रह रहा था ससुराल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चों संग रह रहा था ससुराल में
Sat, 23 Mar 2024 03:12 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:12 PM IST
सार
बुलंदशहर का युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। कोड़ियागंज के समीप कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
22 मार्च को कस्बा कौड़ियागंज के समीप जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक बुलंदशहर जनपद का निवासी था और अपनी ससुराल कौड़ियागंज में पत्नी-बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि 22 मार्च की सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे के समीप कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। कस्बे के लोगों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पता चला कि मृतक 35 वर्षीय मुस्तकीम बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर के गांव बगसरा का निवासी था। वह कौड़ियागंज स्थित अपनी ससुराल में पत्नी राबिया और बच्चों के साथ रह रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथमदृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका है। परिवार वालों से जानकारी करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन