फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree under suspicious circumstances

Aligarh News: पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला अधेड़ का शव, ग्रामीणों ने किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 May 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 09:08 PM IST
सार

दामाद एवं उसका भाई समझौते के लिए पड़ोसियों के सामने महेंद्र को बुला ले गए थे। उन्होंने कहा था कि सत्यवीर एवं भूरा महेंद्र को गौमत चौराहे पर बुला रहे हैं। देर रात तक जब पति घर नहीं लौटे तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह सूचना मिली कि पति महेंद्र का शव एक पेड़ से लटका हुआ है।

विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found hanging from a tree under suspicious circumstances
मृतक महेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खैर कोतवाली के गांव बांकनेर में नगला आशु रोड पर किसान प्रकाश के ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर महेंद्र पुत्र लखन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पत्नी ने बेटी के ससुराल वालों पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतक की पत्नी मंजू का कहना है कि उसकी बेटी आरती का ससुराली जनों से विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में 1 मई की शाम लगभग 6:30 बजे दामाद बाबू एवं उसका भाई छोटू पुत्रगण सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी उंटासानी टप्पल समझौते के लिए पड़ोसियों के सामने पति को बुला ले गए थे। उन्होंने कहा था कि सत्यवीर एवं भूरा महेंद्र को गौमत चौराहे पर बुला रहे हैं.. यह कहकर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक जब पति घर नहीं लौटे तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह सूचना मिली कि पति महेंद्र का शव एक पेड़ से लटका हुआ है, किंतु वहां दामाद बाबू, छोटू, सत्यवीर और भूरा कोई नहीं था। इन चारों लोगों से पूछताछ हो तो इस मामले में सच्चाई सामने आएगी।
 
पुलिस ने मंजू देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस किसी के बहकावे में आकर ग्रामीणों ने मृतक के शव को खैर कोतवाली के सामने रखवा दिया। कुछ देर तक हंगामा किया। नाराजगी वयक्त की। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामवासी माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामवासियों ने परिजनों के साथ मिलकर गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed