फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body found lying on the roadside

Aligarh: घर आए थे बेटी को देखने, खातिरदारी में लगे थे परिवार वाले, तभी आई एक ऐसी खबर कि उड़ गए सभी के होश

Mon, 18 Mar 2024 08:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 08:35 PM IST
सार

घर पर बेटी को देखने लोग आए हुए थे, परिवार वाले खातिरदारी में लगे हुए थे। तभी अचानक पिता के शव मिलने की खबर आई। जिसे सुनकर सब दंग रह गए। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Dead body found lying on the roadside
घटना के बाद मौके पर मृतक के परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अकराबाद में नानऊ-पिलखना मार्ग पर गांव नगला रिसालदार के पास सड़क किनारे खंती में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खास बात यह है कि घर पर जिस समय सूचना पहुंची, उस समय मृतक की बेटी को रिश्ते के लिए देखने कुछ लोग उनके घर पर ही मौजूद थे और परिवार वाले उनकी खातिरदारी कर रहे थे। खबर पाते ही परिवार वाले रोते हुए मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव शेखा निवासी सिकंदर के अनुसार उनके साले मनीराम पुत्र नत्थूराम की बेटी ज्योति का रिश्ता तय कर करने के लिए कुछ रिश्तेदार 18 मार्च को पहुंचे थे। उनकी खातिरदारी के लिए मनीराम नानऊ बाजार से कुछ सामान खरीदने गए थे। शाम करीब चार बजे पुलिस के जरिये खबर मिली कि गांव नगला रिसालदार के पास सड़क किनारे खंती में मनीराम का शव पड़ा है। इस पर रोते हुए परिवार वालों के साथ गांव वाले भी भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी वर्षा देवी सहित पांच बच्चों विकास, मनीष, मटरू, अंकुश और बेटी ज्योति को रोता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed