{"_id":"666437af78e19aa50b006213","slug":"dead-bodies-of-two-unidentified-youths-found-lying-on-railway-track-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो अज्ञात युवकों के शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो अज्ञात युवकों के शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Sat, 08 Jun 2024 04:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:22 PM IST
सार
सोमना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। वहीं चूहरपुर रेलवे लाइन पर क्षत- विक्षिप्त अवस्था में दूसरा शव पड़ा हुआ मिला। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव पडे़ हुए मिले। पुलिस ने शवों के शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अज्ञात युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि 7 जून की रात्रि सोमना रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 प्रतीत हो रही है। वह आसमानी टी शर्ट और काली पेंट पहने हुए है। वहीं चूहरपुर रेलवे लाइन पर करीब 30 वर्षीय विक्षिप्त अवस्था में दूसरा शव पड़ा हुआ मिला। दोनों युवकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन