फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead bodies brought to delhi from Nepal

अलीगढ़ : नेपाल से दिल्ली लाए गए चारों शव, आज लाएंगे अलीगढ़

Wed, 27 Apr 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies brought to delhi from Nepal
नेपाल में सड़क दुर्घटना में मृत जयगंज के किराना कारोबारी दंपती व उनके कासगंज अमापुर के साढ़ू दंपती के शव मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचाए गए, जहां से किराना कारोबारी दंपती के शवों को बुधवार सुबह अलीगढ़ लाया जाएगा, जबकि कासगंज के दंपती के शव कासगंज ले जाए जाएंगे।
विज्ञापन

20 अप्रैल को जयगंज के किराना व्यापारी राकेश अग्रवाल, उनकी पत्नी साधना, कासगंज के रहने वाले साढ़ू विमल व उनकी पत्नी संध्या नेपाल गए थे, जहां रविवार दोपहर उनकी कार काठमांडू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान इन चारों के अलावा चालक की भी मौत हो गई। इस सूचना पर परिजन यहां से नेपाल रवाना हो गए थे। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर तक इन चारों शवों को नेपाल से गोरखपुर लाया गया। फिर वहां से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचाया गया। दिल्ली में रात हो जाने के कारण अब इन्हें सुबह ही लाया जाएगा। राकेश दंपती के शव अलीगढ़ लाए जाएंगे, जबकि विमल दंपती के शव कासगंज पहुंचाए जाएंगेे। बेटे रिषभ ने देर रात दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed