फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   daughter born in e rickshaw in Aligarh

Aligarh News: ई रिक्शा में जन्मी बेटी, सड़क में गड्ढों से वहीं करना पड़ा प्रसव

Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

देहली गेट के इंदिरा नगर इलाके की गर्भवती महिला को ई रिक्शा में प्रसव के लिए ले जा रहे थे। घुड़ियाबाग के पास सड़क में गड्ढों की वजह से महिला ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। 

विज्ञापन
daughter born in e rickshaw in Aligarh
घुडियाबाग में नगर निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद खुदे पड़े गड्ढों से बचकर निकलते टिर्री चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़कों का गड्ढामुक्ति अभियान चला, लेकिन अभी तक कई सड़कों में ये समस्या बनी हुई है। शहर के घुड़ियाबाग इलाके में बुधवार को गड्ढे वाली सड़क प्रसव की वजह बन गई।  गनीमत है कि मोहल्ले के लोगों की मदद से सड़क पर गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


ऐसे हुआ बच्ची का जन्म
देहली गेट के इंदिरा नगर इलाके की गर्भवती पुष्पा को परिजन सुबह-सुबह प्रसव संबंधी परेशानी होने पर महिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। महिला ई रिक्शा में सवार थी और कुछ परिजन साथ थे। जैसे ही ई रिक्शा घुड़ियाबाग के पास पहुंचा, तो सड़क में गड्ढों की वजह से अचानक से महिला की तबियत बिगड़ी और वह बेहाल होने लगी। इस पर ई रिक्शा पूर्व विधायक स्व.रमेश करन के घर के बाहर रोक लिया गया। वहां मोहल्ले की महिला व अन्य लोगों की मदद से दूसरे वाहन से जल्दी प्रसूता को ले जाने का प्रयास हुआ। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद उसे व जन्मी बच्ची को तत्काल महिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पाइप लाइन के लिए खोदी गई थी सड़क
पूर्व विधायक पुत्र विनोद करन बताते हैं कि इस इलाके में काफी समय पहले पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। उसके बाद मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए गए। मगर सड़क नहीं बनी है। सड़क के गड्ढे आज भी परेशान कर रहे हैं। आए दिन यहां वाहन पलटते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं। मगर इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed