{"_id":"6372a287ccf84a7bf92d6641","slug":"date-of-decision-tomorrow-in-double-murder-and-robbery-of-katib-s-house-city-office-news-ali3047530145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिब के घर दोहरे हत्याकांड व लूट में निर्णय की तारीख कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिब के घर दोहरे हत्याकांड व लूट में निर्णय की तारीख कल
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख कातिब राजकुमार शर्मा के घर दिनदहाड़े लूट कर उनकी मां व पत्नी की हत्या का ट्रायल पूरा हो गया है। सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन मुकदमे में 16 नवंबर निर्णय की तारीख नियत कर दी गई है।
यह बहुचर्चित घटना 27 अक्तूबर 2016 को दिवाली से ऐन पहले की है। राजकुमार शर्मा के क्वार्सी क्षेत्र की अवंतिका कालोनी फेस-1 में उनके घर रंगाई-पुताई करने वालों ने घटना के दिन सुबह 10:30 बजे उस समय घर में प्रवेश किया, जब उनके दोनों बेटे बाहर थे और वे स्वयं तहसील चले गए थे। इसी दौरान घर में राजकुमार की मां शांति देवी व पत्नी शशि देवी की हत्या कर सात लाख रुपये नकद, कई लाख रुपये कीमत के जेवरात, लाइसेंसी पिस्टल लूट ले गए।
पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन लुटेरे मोहित, जितेंद्र, कालू उर्फ कर्मवीर को गिरफ्तार किया। साथ में माल खरीदने वाला सराफ मनोज भी दबोचा गया। चूंकि इसी कॉलोनी में पूर्व सांसद शीला गौतम, विधायक ठा. दलवीर सिंह, पूर्व विधायक मुनीष गौड़, रामसखी कठेरिया, एडीए उपाध्यक्ष आदि के आवास हैं, इसलिए पुलिस पर दबाव था।
विज्ञापन
डीजीसी फौजदारी चौ.जितेंद्र सिंह व वादी पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार इस मामले में सभी गवाही, बहस आदि पूरी हो गईं और अब निर्णय की तारीख नियत कर दी गई है। सब ठीक रहा तो 16 नवंबर को अदालत मामले में फैसला सुनाएगी।