{"_id":"654e76e6721b58438e0fc54a","slug":"date-of-debate-fixed-in-sandeep-gupta-murder-case-and-dheera-thakur-murder-case-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदीप गुप्ता हत्याकांड फिर टली सुनवाई, धीरा ठाकुर की हत्या में बहस की तारीख नियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदीप गुप्ता हत्याकांड फिर टली सुनवाई, धीरा ठाकुर की हत्या में बहस की तारीख नियत
Sat, 11 Nov 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:01 AM IST
सार
अलीगंज के कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में 10 नवंबर को भी सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजे तृतीय की अदालत अदालत ने अंतिम बहस के लिए 18 नवंबर की तारीख नियत कर दी है।धीरा ठाकुर की हत्या में 10 नवंबर को बहस की तारीख नियत कर दी गई थी। बचाव पक्ष के बयान के बाद अब बहस के लिए 23 नवंबर तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगंज के कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में 10 नवंबर को भी सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजे तृतीय की अदालत में इस मुकदमे का ट्रायल जारी है और अब अदालत ने अंतिम बहस के लिए 18 नवंबर की तारीख नियत कर दी है। संदीप गुप्ता की 27 दिसंबर 2021 को गांधी आई तिराहे पर हत्या की गई थी। इस मामले में शूटर प्रवीन बाजौता, जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रदीप, अंकुश, राजीव अग्रवाल, साहिल, अनुराग यादव, मनीष, उत्कर्ष चौधरी, दुष्यंत चौधरी व तीन नाबालिग जेल भेजे गए। इस मामले में बहस के लिए तारीख नियत थी। मगर अब सुनवाई नहीं हो सकी और 18 नवंबर तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
धीरा ठाकुर की हत्या में बहस की तारीख 23 नवंबर
अलीगढ़ महानगर के मैरिस रोड चौराहा पर हुई पूर्व विधायक के करीबी प्रापर्टी डीलर धीरेंद्र उर्फ धीरा ठाकुर की हत्या में 10 नवंबर को बहस की तारीख नियत कर दी गई थी। बचाव पक्ष के बयान के बाद अब बहस के लिए 23 नवंबर तारीख नियत की गई है। ये घटना सिविल लाइंस इलाके में 20 मई 2017 की रात की गई थी। रामघाट रोड की बाइकर्स गैंगवार की कड़ी में हुई हत्या का ट्रायल एडीजे-छह की अदालत में चल रहा है। सभी गवाही पूरी हो गईं। शुक्रवार को बचाव पक्ष के बयान के बाद अब 23 नवंबर बहस की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन