फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Darshanan disappeared before combustion

दहन से पहले गायब हुआ दशानन

Mon, 26 Oct 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Darshanan disappeared before combustion
विजयदशमी पर रावण पुतला दहन से ऐन पहले रविवार तड़के रामलीला मैदान से रावण का पुतला गायब हो गया। इस दौरान पुतला बनाने वाला कारीगर भी गायब था। इस जानकारी के बाद वहां हंगामे के हालात बन गए। भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दूसरे पुतले की व्यवस्था कराई। देर शाम कड़ी सुरक्षा में रावण दहन भी हो गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से रावण का पुतला गायब होने की खबर शहर में फैलते ही दोपहर में भाजपा के तीन विधायकों सहित तमाम पार्टी नेता रामलीला मैदान पहुंच गए। यहां शनिवार को नोटिस का हवाला देकर पुलिस पर पुतला गायब कराने का आरोप लगा। हंगामे के के साथ पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कमेटी के लोगों ने भी अज्ञात लोगों पर पुतला गायब करने का आरोप लगाया। आननफानन में पुलिस दूसरा पुतला लेकर आई। तब माहौल सामान्य हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने इसे कमेटी का विवाद करार दे दिया। इस पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी ने कमेटी अध्यक्ष और रामलीला मैदान की महिला चौकीदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कमेटी अध्यक्ष वेदप्रकाश जैन व महिला चौकीदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हंगामा कर रही महिला चौकीदार को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणीकांत शर्मा ने बताया कि देर शाम शांतिपूर्वक पुतला दहन करा दिया गया। कमेटी अध्यक्ष व महिला चौकीदार सहित अन्य कर्मचारियों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को हंगामा करने के चलते शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed