फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Damage money from rebels will be recovered in the tribunal established in Meerut

मेरठ में स्थापित अधिकरण में वसूला जाएगा बलवाइयों से क्षति का पैसा

Wed, 19 Aug 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Damage money from rebels will be recovered in the tribunal established in Meerut
सीएए-एनआरसी हिंसा के दौरान जिले में पुलिस के संसाधनों के नुकसान की भरपाई अब बलवाइयों से मेरठ में होगी। प्रदेश सरकार ने सूबे के लखनऊ और मेरठ जिले में संपत्ति क्षति दावा अधिकरण का गठन किया है। इसमें अलीगढ़ जिले का मुख्यालय मेरठ को बनाया गया है। इस प्राधिकरण के गठन के बाद अब वसूली के काम में तेजी आएगी। जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से इसमें क्षति के 1.83 लाख रुपयों को वसूलने का दावा ठोका जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान 15 दिसंबर की रात को एएमयू में और 20 दिसंबर को शाहजमाल और चरखवालान हुए बवाल के दौरान पुलिस के संसाधनों के नुकसान की भरपाई बलवाइयों से करना तय हुआ था। बलवाइयों ने पुलिस के छह ब्रज वाहनों को पथराव से क्षति पहुंचाई। 12 कुर्सियों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे 4 सीसीटीवी कैमरे तोड़े थे। ब्रज वाहनों में हुए नुकसान का आकलन 1.15 लाख रुपये किया गया था। वहीं, कुर्सी और सीसीटीवी कैमरों का नुकसान 68 हजार रुपये आंका गया था। इस तरह से ये पूरी रकम 1.83 लाख रुपये तय हुई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से इस नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने इसे शासन को संदर्भित कर दिया था। अब प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकार के दंगे और बलवे के आरोपियों से सरकारी संपत्ति को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से दावा ठोकने की पूरी गाइड लाइन आने के बाद सीएए-एनआरसी हिंसा के दौरान हुए नुकसान की रिपोर्ट प्राधिकरण को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed