फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber fraudsters are trying every trick to embezzle money

Cyber Fraud: रकम कैसे भी हो हजम, ठग कर रहे हर वो जतन, खाते होल्ड होने पर हाईकोर्ट पहुंचे खाताधारक

Sun, 04 May 2025 03:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 03:08 PM IST
सार

साइबर ठगी की रकम को साइबर ठग क्रिप्टो करंसी में बदल रहे हैं। ये अब अधिकांश साइबर ठगी के मामलों में सामने आ रहा है। इसे लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जयपुर में देश भर के साइबर एक्सपर्टों को क्रिप्टो करंसी का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिसमें अलीगढ़ से भी दो लोग वहां गए हैं।

विज्ञापन
Cyber fraudsters are trying every trick to embezzle money
साइबर ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

साइबर ठगी के जरिये रकम ठगने के साथ-साथ अब साइबर ठग रकम हजम करने के लिए हर जतन करने से बाज नहीं आ रहे। अब नया दाव खेला है, जिसमें केरला के दो ऐसे खाताधारकों ने अलीगढ़ साइबर थाने के खिलाफ याचिका दायर की है, जिनके खातों में अलीगढ़ में दर्ज साइबर ठगी के मुकदमों की रकम पहुंची थी। उस रकम को साइबर पुलिस की रिपोर्ट पर होल्ड करा दिया गया था। हालांकि साइबर पुलिस ने हाईकोर्ट को पूरे विवरण के साथ जवाब भेज दिया है। मगर इस प्रक्रिया के चलते ठगी की रकम वापसी में जरूर विलंब हो रहा है।

विज्ञापन


एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि इन दो प्रकरणों में साइबर ठगों ने तीसरी-चौथी लेयर तक के वे खाते होल्ड कराए थे, जिनमें रकम पहुंची थी। इसी में से दो खाता धारक केरला हाईकोर्ट पहुंचे, जिनमें से एक के खाते में एक लाख व दूसरे के खाते में पचास हजार रुपये पहुंचे। हालांकि रकम होल्ड कराने की सीधी प्रक्रिया हमारे स्तर से नहीं होती, बल्कि गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से होती है। मगर साइबर ठगों ने रकम हजम करने के लिए अलीगढ़ साइबर थाना पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। हालंकि अभी यहां से जवाब भेज दिया गया है। अब जल्द निर्णय होने के संकेत हैं। इसके बाद ही रकम वापस हो सकेगी।

विज्ञापन

साइबर ठग नित नए तरीके अपनाते रहते हैं। मगर हमारी साइबर टीम अपने अपने काम कर रही हैं। हर प्रदेश में अलग अलग दिशा निर्देश जारी होते हैं। जिसमें कुछ बाधाएं आती हैं। मगर उनके जवाब भी दिए जाते हैं।-संजीव सुमन, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो मुकदमों में होल्ड कराई रकम

पिछले वर्ष अक्टूबर माह में शहर के निरंजनपुरी इलाके निजी कंपनी में सेवारत इंजीनियर युवती से डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख रुपये ठगे गए थे। इसी तरह इस वर्ष जनवरी माह में इंडोनेशिया आई शिक्षिका से शेयर ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 52 लाख रुपये ठगे गए। दोनों मामलों में ठगी गई रकम जिन खातों में पहुंची, उसके तीसरी-चौथी लेयर के खातों की रकम होल्ड कराई गई। उनमें कुछ खाते केरला के भी थे।

साइबर एक्सपर्ट ले रहे क्रिप्टो करंसी की जांच का प्रशिक्षण
साइबर ठगी की रकम को साइबर ठग क्रिप्टो करंसी में बदल रहे हैं। ये अब अधिकांश साइबर ठगी के मामलों में सामने आ रहा है। इसे लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जयपुर में देश भर के साइबर एक्सपर्टों को क्रिप्टो करंसी का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिसमें अलीगढ़ से भी दो लोग वहां गए हैं, जिन्हें ये बताया जा रहा है कि ठगी के मामलों में रकम से अगर क्रिप्टो करंसी व यूएसडीटी खरीदी जा रही है तो हमें विवेचना किस तरह पूरी करनी है। इसके अलावा वहां डार्क वेब क्राइम की जांच के विषय में भी जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed