फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber fraud in the name of investing in stock market

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगी: ऑनलाइन डलवाए जा रहे रुपये, वापसी के नाम पर दिखा देते ठेंगा

Mon, 13 May 2024 03:48 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 03:48 PM IST
सार

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गूगल से एक पेज डाउनलोड कराते हैं। बिना डीमेट एकाउंट खुलवाए निवेश करवाते हैं। तरीका बताते हैं कि बाजार में उतार चढ़ाव पर आपकी खरीद की कीमत बढ़ेगी, जो पेज डाउनलोड कराया जाता है, वह हैक रहता है।

विज्ञापन
Cyber fraud in the name of investing in stock market
शेयर बाजार - फोटो : pexel

विस्तार

साइबर ठगी में नित नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं। इन दिनों शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का अपराध जोर पकड़े है। अलीगढ़ जिले के साइबर थाने में इस वर्ष में अब तक चार मुकदमे इस तरह की ठगी के दर्ज हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ी ठगी सवा करोड़ की है। यह ठग गिरोह दिल्ली से संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन


अब तक अनगिनत तरीकों से साइबर ठगी हो चुकी है। अब जो शिकायतें सामने आ रही हैं, उनमें शेयर बाजार में ठगी का है। साइबर थाने के रिकार्ड के अनुसार, साइबर अपराधी किसी को भी ऑनलाइन संपर्क करते हैं। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गूगल से एक पेज डाउनलोड कराते हैं। बिना डीमेट एकाउंट खुलवाए निवेश करवाते हैं। तरीका बताते हैं कि बाजार में उतार चढ़ाव पर आपकी खरीद की कीमत बढ़ेगी, जो पेज डाउनलोड कराया जाता है, वह हैक रहता है। उसी में वह खरीदे गए शेयरों की कीमत बढ़ा देते हैं। तीन चार दिन में जब लगता है कि कीमत बढ़ गई तो ग्राहक उन्हें बेचने या अपनी लगी हुई रकम निकालने की बात करता है। बस यहीं से खेल शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के साइबर थाने में अब तक चार मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें एक करोड़ बीस लाख की ठगी गांधीपार्क इलाके के रहने वाले नौसेना अफसर संग हुई है। इसके अलावा, विधि के एक शिक्षक संग 24 लाख की ठगी हुई है। एक मामले में आठ लाख की और एक अन्य मामले में 22 लाख की ठगी हुई है। इन मामलों में साइबर थाना स्तर से विवेचना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह नए तरह का साइबर अपराध चल रहा है। इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के लिंक पर किसी भी तरह से भरोसा न करें। - सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर साइबर थाना।


हर दूसरे व्यक्ति पर पहुंच रहे फेक कॉल..हो रही ठगी
साइबर ठगी में दूसरा सबसे बड़ा तरीका इन दिनों हर दूसरे व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल कर ठगी का चल रहा है। जिसमें साइबर अपराधी किसी को बच्चे के किसी मुकदमे में फंसने और किसी को बच्चे के अपहरण करने की धमकी देकर तत्काल रुपये मांगता है। इस तरह के केस लगातार दर्ज हो रहे हैं। पिछले दिनों छर्रा, पीएसी के पास और अब तीन दिन पहले जवां के एक व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना हुई। इन घटनाओं में अपहरण व पुलिस द्वारा पकड़ने के नाम पर ठगी की गई। इस विषय में साइबर विशेषज्ञ बताते हैं कि जिन लोगों के व्हाट्सएप की सेटिंग में अज्ञात नंबर से कॉल लॉक है। उसी के पास कॉल नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed