फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber Crime

साइबर ठगी : इस सप्ताह पांच मामलों में चार्जशीट दाखिल

Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

जिस गति से साइबर ठगी और उसके नित-नए तरीके इजाद हो रहे हैं, उसी गति से साइबर हैकरों को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ रेंज के साइबर थाने ने इस सप्ताह लाखों की ठगी के पांच मुकदमों में चार्जशीट दायर की गई है। अब ये आने वाले समय पर अदालत का निर्णय बताएगा कि चार्जशीट कितनी मजबूत है। इधर, गृह मंत्रालय भी 100 दिन का जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि लोगों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया जा सके।
अलीगढ़ रेंज में साइबर थाना दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ, जिसमें अब तक कुल 41 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस थाने में एक लाख रुपये से अधिक की ठगी के मुकदमे दर्ज होते हैं। अधिकांश मुकदमों में आरोपी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या फिर वे दूसरी जेलों में किसी अन्य अपराध में बंद हैं। साइबर थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि इस सप्ताह पांच मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की गई हैं और अभी 32 मुकदमे ऐसे हैं, जिनकी विवेचना जारी है। उन्होंने बताया कि अदालत में हर संभव मजबूत पैरवी का प्रयास है ताकि इन साइबर हैकरों को सजा मिल सके। कुछ मामलों में जमानत अर्जी भी खारिज कराई गई है।
विज्ञापन

इन मुकदमों में दाखिल की गई चार्जशीट
- क्वार्सी किशनपुर के हरस्वरूप से मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर ऑनलाइन 2.73 लाख रुपये की ठगी का आरोपी हिसार का आशीष गुरुग्राम में गिरफ्तार हुआ, जिसे पिछले दिनों तलबी वारंट पर यहां जेल भेजा गया है। अब आशीष के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। यह घटना 30 दिसंबर 2020 को हुई थी। मामले में जनवरी 2021 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्वार्सी क्षेत्र के शिवालिक गंगा अपार्टमेंट के योगेश कुमार चतुर्वेदी के साथ बीएसएनएल का कस्टमर केयर अफसर बनकर केवाईसी के नाम पर 2 सितंबर 2021 को 2.19 लाख रुपये की ठगी हुई। धनबाद के नितीश मंडल के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। नितीश मंडल के खिलाफ कई राज्यों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसे पिछले दिनों देवघर से हैदाराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे यहां तलब कर लाया गया था। उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई है।
- सिविल लाइंस से स्थानांतरित होकर साइबर थाने में आए क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये से अधिक के सोना खरीदने के मामले में चार्जशीट दी गई है। यह सोना ऑनलाइन दरभंगा में डिलीवर हुआ। इसमें पांच सिम प्रयोग हुए थे। इनकी आईडी दिल्ली के पतों पर पांच अलग-अलग नाम से थी। इसमें रुपया वापस कराने के साथ-साथ चार्जशीट दायर की गई है। यह मामला जनवरी 2022 का है।
- रेलवे कॉलोनी मुरादाबाद निवासी रेलवे के सेक्शन इंजीनियर अतर सिंह के साथ 29 दिसंबर 2020 को मैच्योर बीमा पॉलिसी का बकाया दिलाने के नाम पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मुंबई के अधिकारी बनकर 1.90 लाख रुपये की ठगी की गई। इसमें त्रिलोकपुरी दिल्ली के आकिब रजा को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई है और उसकी इसी सप्ताह सत्र न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज कराई गई है। उसका एक साथी सलमान अभी फरार है।
- वर्ष 2021 में इगलास के शिक्षक अनिल कुमार से लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अधिकारी बनकर 12 लाख रुपये का बोनस देने के नाम पर 70.58 लाख रुपये की ठगी हुई। इस ठगी में हरौला नोएडा के चमन व यश को, दिल्ली के सूरज को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। इनकी जमानत जरूर अदालत से मंजूर हो गई है। इनका एक साथी दीपक अभी फरार है, जिसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दायर कर दी है।

जागरूकता के लिए लगातार चल रहा अभियान
गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में 100 दिन का जागरूकता अभियान चल रहा है, जिसमें लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साइबर थाना व साइबर सेल की टीम अलग-अलग काम कर रही है। इसी अभियान के तहत अब तक पकड़े गए साइबर हैकरों को सजा तक पहुंचाने की कवायद चल रही है।
इन क्षेत्रों के हैकर यहां सक्रिय
- झारखंड, बिहार, अमरोहा, सोनभद्र, टप्पल, मथुरा, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed