फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Current affairs questions baffled, events of the year 2021 confused

करंट अफेयर्स के सवालों ने चकराया, वर्ष 2021 के घटनाक्रमों ने उलझाया

Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Current affairs questions baffled, events of the year 2021 confused
श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय से बीएड की परीक्षा देकर बाहर निकालती अभ्यर्थी। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली की ओर से आयोजित यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 92 फीसदी परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। पिछले साल में 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। करंट अफेयर्स के सवालों ने परीक्षार्थियों को चकरा दिया। कई सवाल पिछले साल के घटनाक्रम से जुड़े थे।
विज्ञापन

बुधवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा 28 केंद्रों पर दो पाली में संपन्न हुई। पंजीकृत 12421 में पहली पाली में 11430 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में 11431 परीक्षार्थियों में परीक्षा दी, जिसमें एक परीक्षार्थी की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 23 केेंद्रों पर पंजीकृत 9368 में 8368 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जो इस साल से दो फीसदी से कम था। परीक्षा केंद्र टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज का एसडीएम गभाना ने निरीक्षण किया। उन्होंने टीवी स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरे के जरिये परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों ने बताया कि 2021 में मिस यूनिवर्स विजेता हरनाज कौर का भी सवाल था। इसी तरह कुछ कॉमर्स के सवाल भी आए, जिसे समझने-जानने में परेशानी हुई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।
परीक्षार्थियों के बोल
सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई आई। बाकी पेपर अच्छा रहा।
-कीर्ति
मैंने अपनी समझ से सारे प्रश्नों का उत्तर दिया है। नतीजे भी अच्छे आएंगे।
-कृष्ण कुमार
मुझे आशा है कि मेरे मन मुताबिक परीक्षा परिणाम आएगा। पेपर अच्छा हुआ है।
-कामना चौधरी
मैंने अपना काम कर दिया है। तैयारी अच्छी की थी। उसी तरह अच्छे प्रश्न भी आए।
-लोकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed